बंदगला के 9 फैंसी+यूनिक डिजाइंस, बनवाकर ब्लाउज लगेगा 1 नंबर
Other Lifestyle Mar 21 2025
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:social media
Hindi
फुल स्लीव बंदगला ब्लाउज
यदि आपको बाजू मोटी और चेस्ट हैवी है तो आपको ऐसा फुल स्लीव बंदगला ब्लाउज पहनना चाहिए। यह आजकल काफी ट्रेंड में भी चल रहा है। इस पहनकर आप काफी ग्रेसफुल लगेंगी।
Image credits: pinterest
Hindi
नेट ट्रांसपैरेंट बंदगला ब्लाउज
सेमी स्लीव पैटर्न में आप नेट फैब्रिक की मदद से ऐसा नेट ट्रांसपैरेंट बंदगला ब्लाउज बनवा सकी हैं। चाहें तो हेमलाइन पर फ्रिल लगवा सकती हैं। इसके साथ नेट साड़ी पहनेंगी तो कमाल लगेंगी।
Image credits: Pinterest
Hindi
कीहोल बंदगला ब्लाउज डिजाइन
कट स्लीव्स में आप इस तरह का फैंसी कीहोल बंदगला ब्लाउज डिजाइन चुन सकती हैं। ये आपको रेडीमेड में भी मिल जाएगा। इस आप पैटर्न को लहंगे या साड़ी किसी के भी साथ बनवा सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
कट स्लीव बंदगला ब्लाउज
मिरर वर्क और एंब्रयडरी के साथ आप इस तरह का फैंसी कट स्लीव बंदगला ब्लाउज भी चुन सकती हैं। ऐसे डिजाइन 500 की रेंज में आपको ऑनलाइन भी मिल जाएंगे।
Image credits: pinterest
Hindi
एंब्रायडरी वर्क बंदगला ब्लाउज
अगर आप हैवी लुक की तलाश में हैं तो इस तरह का स्टाइलिश एंब्रायडरी वर्क बंदगला ब्लाउज चुनें। इसे पहनकर आप किसी भी शादी में कहर ढा देंगी। ऐसे डिजाइन आप प्लेन साड़ी के साथ पेयर करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
फ्लोरल प्रिंट कॉटन बंदगला ब्लाउज
अगर आप कुछ कंफर्टेबल की तलाश में हैं तो इस तरह के स्टाइलिश फ्लोरल प्रिंट कॉटन बंदगला ब्लाउज बनवाएं। सस्ती रेंज में ये आपको क्लासी स्वैग देंगे।
Image credits: Instagaram
Hindi
सिंपल प्लेन बंदगला ब्लाउज
सोबर और सटल लुक के लिए ऐसा सिंपल प्लेन बंदगला ब्लाउज डिजाइन बेस्ट रहेगा। हमेशा आस्तीन पूरी लंबी रहेगी तो आपको डीसेंट लुक पा सकेंगी। साथ ही ये कई साड़ी पर आसानी से मैच हो जाएगा।
Image credits: Instagram
Hindi
हॉल्टर स्टाइल बंदगला ब्लाउज
सिल्क या साटन फैब्रिक लेकर लोकल टेलर के इस तरह का 300 की रेंज में आसानी से हॉल्टर स्टाइल बंदगला ब्लाउज डिजाइन बनवाया जा सकता है। इसे आप लहरिया साड़ी के साथ स्टाइल करें।