फालतू नहीं लगेगा शादी का जोड़ा ! Bridal Lehenga से बनवाएं ये 8 ड्रेस
Other Lifestyle Dec 10 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits: Pinterest
Hindi
अंगरखा सलवार सूट
हैवी एंब्रॉयडरी सलवार सूट कभी फैशन से बाहर नहीं आते। ब्राइडल लहंगे को नया रूप देते हुए आप इस तरहग का अंगरखा सूट बनवाएं। ये हैवी दिखने के साथ रॉयल लुक देगा।
Image credits: Pinterest
Hindi
फ्रॉक
वहीं, ब्राइडल लहंगे में ज्यादा घेर नहीं है तो आप तो आप उससे एक प्यारी सी फ्रॉक में बदल सकती हैं। ये छोटे-फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट है। नेकलाइन प्लेन रखने की बजाय स्टाइलिश रखें।
Image credits: Pinterest
Hindi
ब्राइडल ब्लाउज
ब्राइडल ब्लाउज आप मैचिंग और मिसमैस लुक के साथ पेयर कर सकती हैं। ऐसा लुक इन दिनों ट्रेंड में भी है। अगर ब्लाउज हैवी है तो जूलरी के साथ आउटफिट बिल्कुल प्लेन रखें।
Image credits: Pinterest
Hindi
स्कर्ट के साथ कुर्ती
ब्राइडल स्कर्ट घेरदार है,तो इसे रियूज करते हुए मैचिंग फैब्रिक या फिर कंट्रास्ट शॉर्ट कुर्ती वियर करें। ये आपको इंडो-वेस्टर्न लुक देने में कोई भी कमी नहीं रखेगा।
Image credits: Pinterest
Hindi
शरारा सलवार सूट
ब्राइडल लहंगे को एंब्रॉयडर्ड शरारा सूट में बदला सकता है। इसके लिए लहंगे के घेरे को नीचे की तरफ चौड़ा और ऊपर की तरफ फिटिंग करके शरारा सूट बना सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
ब्राइडल गाउन
ब्राइडल लहंगे के स्कर्ट और दुपट्टे को जोड़कर खूबसूरत गाउन बना सकती हैं। आप चाहें तो ब्लाउज को भी गाउन के साथ अटैच कर सकती हैं या अलग से ब्लाउज पहन सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
लहंगे के ब्लाउज का यूज
फोटो की तरह आप भी प्लेन रफल साड़ी को कंट्रास्ट लुक में लहंगा ब्लाउज के स्टाइल कर सकती हैं। ये बहुत ट्रेंड में हैं। आप चाहे तो मिनिमल लुक के लिए इसे चुन सकती हैं।