फैंसी लुक के लिए आप ऐसी गोल्डन सितारा वर्क लाल साड़ी डिजाइन ऑप्शन में रखें। ये आपकी होने वाली बहू को जरूर पसंद आएगी। साथ ही ये फंक्शन फ्रेंडली पीस भी रहेगी।
सोबर और सटल लुक के लिए ऐसी फ्लोरल प्रिंट सिल्क लाल साड़ी और डिजाइनर बैलून ब्लाउज परफेक्ट है। इससे आप इंस्पिरेशन लेकर अपनी बहु के लिए शादी साड़ियों में इसे रख सकती हैं।
शादी-पार्टी फंक्शन में हमेशा नई बहू पर लाल साड़ी खूब जमती है। आप इस तरह की जरी बॉर्डर वर्क बनारसी साड़ी भी ले सकती हैं। इसमें कट स्लीव ब्लाउज के साथ पहनें।
इस तरह की एवरग्रीन ट्रेडिशनल बंधेज साड़ी डिजाइन आपको भी बहुरानी के लिए जरूर लेनी चाहिए। आप चाहें तो इसके साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज बनवा सकती हैं। डार्क रेड लिपस्टिक और ब्लश भी लगाएं।
इस बार लाल रंग की साड़ी में ऐसा प्रिंटेड वर्क लेस बॉर्डर पीस ट्राई करें। साड़ी में लाल रंग काफी अच्छा लगता है और इसमें कंट्रास्ट रंग का ब्लाउज पेयर करेंगी तो कमाल दिखेंगी।
आप इस सितारा वर्क पोल्का डॉट साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके साड़ी बॉर्डर पर हैवी डिजाइन दिया गया है, इसे पहनकर लुक बेहद स्टाइलिश लगेगा।