Other Lifestyle

लॉन्ग हेयर-ट्रिमड बीयर्ड MS DHONI का लुक बढ़ा रहा टेंपरेचर- SEE PICS  

Image credits: Instagram

एमएस धोनी का न्यू लुक

हर साल आईपीएल से पहले एमएस धोनी नए लुक में नजर आते हैं और सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिश आलिम हकीम से नया कट लेते हैं। इस बार भी वह कुछ ऐसा ही करते नजर आए।

Image credits: Instagram

आलिम हकीम ने शेयर किया वीडियो

सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम पर कप्तान कूल MSD के नए लुक का वीडियो भी शेयर किया है।

Credits: Aalim Hakim Instagram

लॉन्ग हेयर और ट्रिमड बीयर्ड में नजर आए धोनी

एमएस धोनी के नए लुक की बात करें तो उन्होंने अपने लॉन्ग हेयर लुक को एक बार फिर ट्राई किया है और अपने बालों को हाइलाइट्स हेयर कलर दिया। उन्होंने इस बार ट्रिमड बीयर्ड लुक अपनाया है।

Image credits: Instagram

आलिम हाकिम ने शेयर की थाला की तस्वीर

आलिम हाकिम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एमएस धोनी की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं।

Image credits: Instagram

42 उम्र में भी नहीं धोनी का जवाब

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 42 साल हो चुकी है, लेकिन इस उम्र में भी उनकी फिटनेस और उनके स्टाइल का कोई जवाब नहीं है। इन तस्वीरों में भी धोनी बेहद ही स्टाइलिश और फिट लग रहे हैं।

Image credits: Instagram

स्लीवलैस टी-शर्ट और सनग्लासेस में थाला का धांसू लुक

एमएस धोनी ब्लैक कलर की स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहने नजर आ रहे हैं। अपने स्टाइल को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में एक चैन पहनी और सनग्लासेस लगाकर एकदम धांसू लुक अपनाया।

Image credits: Instagram

शुक्रवार को होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला

डिफेंडिंग चैंपियन CKS आईपीएल 2024 में अपना पहला मुकाबला RCB के खिलाफ खेलेगी। इस बार भी एमएस धोनी सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे, पिछली बार उनकी कप्तानी में CSK ने ट्रॉफी जीती थी।

Image credits: Instagram

कोहली ने भी कराया आलिम हाकिम से हेयरकट

एमएस धोनी से पहले विराट भी मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम से हेयरकट कराने पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने स्पाइक हेयर के साथ ही आइब्रो में एक कट डलवा कर लेटेस्ट लुक ट्राई किया है। 

Image credits: Instagram