कुछ फुटवियर के डिजाइन ऐसी है जो सालों से चले आ रहे हैं और जिन्हें आज भी महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। ये देसी फुटवियर 100-150 रुपए में मार्केट में अवेलेबल हैं।
चप्पलों पर रंग-बिरंगा पट्टा महिलाएं काफी पसंद करती हैं। अलग-अलग रंगों से बनी डिजाइन इस चप्पल को और खूबसूरत लुक देती हैं। इन्हें डेली में भी पहना जा सकता है।
सिम्पल गोल्डन पट्टे वाली चप्पलों का फैशन काफी पुराना है, लेकिन इन्हें आज भी खूब पसंद किया जाता है। महिलाएं इन्हें अपने खूबसूरत पैरों में पहनकर इनके लुक और बढ़ा सकती हैं।
चप्पलों के पट्टों पर जरी वर्क का काम सालों से किया जा रहा है। इस तरह की चप्पलों को ऑफिस जाने वाली महिलाएं पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। ये चप्पलें भी सोबर लुक देती हैं।
सितारों से जड़ी चप्पलें भी पैरों को खूबसूरत बनाती हैं। सिम्पल सी दिखने वाली इस चप्पल पर बारीक सितारों से डिजाइन बनी हुई है। इन्हें 50 प्लस महिलाएं पहनना ज्यादा पसंद करती हैं।
कुछ चप्पले मार्केट में ऐसी भी हैं, जिनका पट्टा यानी स्ट्रैप नाड़े को गूंथकर बनाया गया है। ये चप्पल वॉशेबल है और सिम्पल लुक के बाद भी सुंदर दिखती हैं।
चप्पलों में रंगीन चौड़ा पट्टा भी पसंद किया जाता है। डिफरेंट कलर्स से बनी सुंदर डिजाइन भी महिलाएं पसंद करती हैं। ये पैटर्न पुराना है और अब इसके लुक में काफी चेंज किया गया है।
चप्पल में बना जूट का पट्टा भी काफी ट्रेंड में है। जूट के पट्टे पर रंगीन धागों से की एब्रॉडरी की हुई है। ये पैरों को सुंदर लुक देती हैं, साथ ही आरामदायक भी हैं।