पत्थर नहीं है बेकार इससे बनाएं DIY क्राफ्ट, बच्चों को आएंगे खूब पसंद
Other Lifestyle Mar 06 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Pinterest
Hindi
पत्थर पर बनाएं पेंटिंग
घर के बाहर ऐसे ही ढेर सारे पत्थर पड़े है, तो उसमें से एक ओवल शेप का पत्थर लेकर आप इस तरह की बर्ड की पेंटिंग कर सकते हैं। यह बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट या घर सजाने के लिए बेस्ट है।
Image credits: Pinterest
Hindi
पत्थर से बनाएं वॉल हैंगिंग
घर को बोहेमिया लुक देने के लिए आप जूट की रस्सी को डबल करके उसके ऊपर छोटे-छोटे पत्थर लगाएं और इसके ऊपर अपनी पसंद की पेंटिंग या कलर करके नीचे बीड्स लगाकर उन्हें हैंग करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
स्टोन आर्ट DIY
क्राफ्ट प्रोजेक्ट के लिए आप छोटे बड़े पत्थर लेकर एक बेस कलर करें और इसके ऊपर अलग-अलग प्रिंट्स बना सकते हैं। इसे घर पर या बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट में दे सकते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
होम डेकोर आइटम
छोटे से बड़े पत्थरों को इस तरह से ग्लू की मदद से चिपका कर आप एकदम एस्थेटिक सा पॉट बना सकते हैं और इसे घर के किसी कोने में रखकर एकदम मॉडर्न लुक पा सकते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
पत्थर पर बनाएं मछली
ओवल शेप का पत्थर लेकर आप इस तरह से येलो और व्हाइट स्ट्राइप्स कलर करके इसकी आंखें, मुंह बनाए और मछली के पंख बनाकर क्यूट सी फिश डेकोरेशन के लिए बनाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
डेकोरेटिव एग बनाएं
बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट के लिए आप वुडन बॉक्स में इस तरह से ओवल शेप के पत्थर रखें। इसे येलो कलर का पेंट करें, नीचे से व्हाइट ब्रोकन शेल्स बनाएं और क्यूट से अंडे का लुक दें।
Image credits: Pinterest
Hindi
पत्थर से बनाएं कैंडल होल्डर
अगर आपके पास कोई कैंडल है, तो उसके बाजू बाजू आप छोटे-छोटे पत्थर स्टिक करके एक कैंडल होल्डर भी बना सकते हैं। यह बहुत ही एस्थेटिक और मॉडर्न लुक घर को देगा।