आजकल इस तरह के स्टोन वर्क वाले ड्रॉप डैंगलर सुई धागा इयररिंग्स को काफी पसंद किया जा रहा है, आप एथनिक-वेस्टर्न किसी भी आउटफिट के साथ ऐसे इयररिंग कैरी कर सकती हैं।
टॉप्स और झुमकी पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार इन्फिनिटी स्टाइल सुई धागा आजमाएं। आप इन्हें 5 ग्राम में बनवा सकती हैं और ये लुक भी कमाल का देते हैं।
बजट अच्छा है तो आप ऐसे डायमंड वाले सुई धागा इयररिंग्स चुनें। ये आपको भड़कीला लुक देने के साथ ग्रेसफुल भी दिखाएंगे। इसे आप सुनार से कस्टमाइज भी करा सकती हैं।
वन चेन पर बने सुई धागा इयररिंग्स डेलीवियर के लिए परफेक्ट होते हैं। आप इसे 5 ग्राम में आराम से बनवा सकती हैं। अगर बिल्कुल सोबर लुक चाहिए तो टैसल्स पैटर्न चेंज करा सकती हैं।
सुई धागा की तर्ज पर बनें ये डैंगलर इयररिंग्स आजकल बहुत डिमांड है। आप डेलीवियर के लिए कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। इन्हें खूब पसंद किया जाता है।
ऑफिस वुमन के लिए आईबॉल सुई धागा बिल्कुल परफेक्ट है। ये ज्यादा भारी भी नहीं होते और लुक भी कमाल का देते हैं। आप लाइटवेट पसंद करती हैं तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।