बहू को मुंह दिखाई में गोल्ड चेन देने का सोच रही हैं तो प्लेन चेन चुनने के बजाय डबल लेयर की चेन चुनें। चेन के बीच में मोती की डिजाइन है जो देखने में सोबर लुक दे रही है।
डबल लेयर चेन में आपको प्लेन चेन नहीं मिलेगी। चेन को सोबर लुक देने के लिए बीच-बीच में शाइनिंग बीड्स का भी इस्तेमाल किया गया है।
डबल लेयर गोल्ड चेन में एक चेन प्लेन दिख रही है, वहीं दूसरी चेन में व्हाइट नग की लटकन है। आप चाहे तो कम नग वाली डबल लेयर चेन भी चुन सकती हैं।
आप गोल्ड डबल लेयर चेन लुक को कस्टमाइज भी करा सकती हैं। हार्ट पेंडेंट के साथ बहू के नाम का पहला अक्षर चुनें और चेन गिफ्ट करें।
डबल चेन लुक में आप हॉलो हार्ट डिजाइन भी पसंद कर सकती हैं। ऐसी चेन दिखने में खूबसूरत लगती हैं और मॉर्डन बहू को एक नजर में पसंद भी आ जाएगी।
अगर आपको चेन में ज्यादा डिजाइन नहीं पसंद है तो हॉलो सर्कल पेंडेंट गोल्ड चेन भी खरीद सकती हैं। ऐसी चेन लंबी होती हैं और हैवी भी दिखती हैं।