Other Lifestyle

बालकनी में लगा लिए ये 5 पौधे तक आसपास नहीं मंडराएंगे कबूतर

Image credits: freepik

बालकनी में क्यों आते हैं कबूतर

अक्सर फ्लैट या घर की बालकनी में कबूतर घोंसला बना लेते हैं, क्योंकि यह जगह ठंडी होती है और उन्हें यहां आराम मिलता है। लेकिन कबूतर बालकनी में आकर खूब गंदगी करते हैं।

Image credits: pexels

कबूतर को दूर भगाएगा कैक्टस

कैक्टस कबूतर को पसंद नहीं होते हैं, क्योंकि इसमें कांटे होते हैं और उस पर बैठने से कबूतर को चोट लग जाती है। बालकनी में अगर कैक्टस का पौधा लगाया जाए तो कबूतर दूर भाग जाते हैं।

Image credits: pexels

पुदीना

पुदीने की तेज गंध से भी कबूतर परेशान होते हैं और ऐसी जगह से दूर भागते हैं जहां पर पुदीना लगा होता है। आप किचन गार्डन या बालकनी में पुदीना का पौधा लगा लें।

Image credits: pexels

कबूतर को दूर भगाएगा सिट्रोनेला का पौधा

सिट्रोनेला का पौधा भी कबूतरों को दूर भगाने का काम करता है। इतना ही नहीं अगर आप बालकनी में सिट्रोनेला पौधा लगाते हैं, तो इससे मच्छर और अन्य इंसेक्ट्स भी घर से दूर रहते हैं।

Image credits: Wikipedia

इन फूलों की महक कबूतर को नहीं है पसंद

डैफोडिल के पौधे पर लगे फूलों की महक कबूतरों को पसंद नहीं होती है। ऐसे में वह उन जगहों पर नहीं भटकते हैं, जहां पर डैफोडिल के फूल लगे होते हैं।

Image credits: freepik

लहसुन का पौधा

लहसुन की गंध बहुत तेज होती है और कबूतरों को लहसुन की खुशबू पसंद नहीं होती है। ऐसे में आप अपने घर में लहसुन का पौधा लगा सकते हैं। इससे आपको ताजा लहसुन घर में भी मिल जाएगा।

Image credits: freepik