सर्दियों में फुल स्लीव एंब्रायडरी ब्लाउज डिजाइंस एक परफेक्ट ऑप्शन हैं, जो आपको स्टाइलिश भी दिखाते हैं और गर्माहट भी देते हैं। देखें 7 लेटेस्ट डिजाइंस, जो वार्डरोब में होने चाहिए।
सर्दियों की शादियों में नेट से बेहतर फैब्रिक कोई नहीं। एंब्रायडरी का कॉम्बिनेशन हमेशा टाइमलेस लगता है। यह सीक्विन वर्क नेट फुल स्लीव ब्लाउज डिजाइन रॉयल और कम्फर्टेबल लगेगा।
जो महिलाओं, थोड़ा मॉडर्न और सॉफ्ट लुक पसंद करती हैं। नेट स्लीव पर थ्रेड वर्क और छोटे मिरर पैटर्न के साथ यह ब्लाउज एलिगेंट है। फ्लोरल एंब्रायडरी, वाइब्रेंट लुक देती है।
ब्राइडल या पार्टी लुक चाहती हैं, तो गोल्ड जरी और सीक्विन वर्क वाले फुल स्लीव ब्लाउज ट्राई करें। इसके स्लीव्स पर हैवी बॉर्डर एंब्रायडरी बहुत ग्रेसफुल लगती हैं।
मिनिमल लुक चाहती हैं लेकिन ग्लैम भी चाहिए, तो फुल स्लीव ब्लाउज पर हल्के स्टोन और पर्ल डिटेलिंग ट्राई करें। यह डिजाइन साड़ी के ट्रांसपेरेंट पल्लू के साथ बेहद खूबसूरत लगेगा।
लॉन्फ पफ स्लीव ट्रेंड आज भी हिट है। स्लीव्स के एंड पर सितारा और हैंडमेड एंब्रायडरी पैटर्न इस ब्लाउज को एक यूनिक ट्विस्ट देते हैं। ऐसे ब्लाउज हल्की साड़ियों के साथ काफी सूट करेंगे।
फुल एंब्रायडरी वर्क फुल स्लीव ब्लाउज इस सीजन फिर से ट्रेंड में है। फुल स्लीव पर छोटे-छोटे मिरर, स्टोन और एंब्रायडरी वाला ब्लाउज हर शादी या संगीत नाइट के लिए परफेक्ट है।
क्लासी और एलिगेंट लुक के लिए प्लेन साटन सिल्क फुल स्लीव ब्लाउज सबसे फेमिनिन ऑप्शन है। सादा ब्लाउज आपको हमेशा ग्रेसफुल बनाते हैं। पेस्टल या ऑफ-व्हाइट शेड में यह बेहद शाही दिखता है।