शिमला-मनाली है Overrated, MP के 6 हिल स्टेशन में 5K में मनाएं छुट्टी
Other Lifestyle May 17 2024
Author: Deepali Virk Image Credits:social media
Hindi
पचमढ़ी
पचमढ़ी, जिसे "सतपुड़ा की रानी" के रूप में जाना जाता है, हरी-भरी हरियाली, झरने और गुफाओं के लिए फेमस है। यहां आप बजट में बी फॉल्स, जटा शंकर गुफाएं और धूपगढ़ घूम सकते हैं।
Image credits: Wikipedia
Hindi
अमरकंटक
अमरकंटक एक पवित्र हिल स्टेशन है जो अपने मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां आप नर्मदा उद्गम, कपिल धारा वॉटर फॉल और प्राचीन मंदिर को देख सकते हैं।
Image credits: Wikipedia
Hindi
शिवपुरी
शिवपुरी ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव देता है। जैसे माधव नेशनल पार्क, सख्य सागर झील और सिंधिया शासकों के महल आदि।
Image credits: Wikipedia
Hindi
चित्रकूट
रामघाट, कामदगिरि पहाड़ी और भरत मिलाप मंदिर जैसे फेमस प्लेस के साथ चित्रकूट एक धार्मिक जगह है। यहां पहाड़ियों और नदियों के साथ प्राकृतिक सुंदरता भी आपको देखने को मिलेगी।
Image credits: Wikipedia
Hindi
मांडू (मांडव)
अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाने वाला मांडू अपनी अफगान वास्तुकला, जहाज महल, रानी रूपमती मंडप और हिंडोला महल के लिए फेमस है। यहां आप 5K से कम में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
Image credits: Wikipedia
Hindi
तामिया
तामिया सतपुड़ा रेंज, पातालकोट घाटी और घने जंगलों से घिरा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां किफायती गेस्ट हाउस या होमस्टे लें और लोकल फूड का आनंद लें।