हर बार नए महंगे गमले खरीदना पॉसिबल नहीं होता। ऐसे में वेस्ट मटेरियल से खूबसूरत फ्लावर पॉट बनाना और उन्हें सजाना बेस्ट आइडिया है। जानें 7 आसान और क्रिएटिव DIY फ्लोवर पॉट हैक्स।
टूटे या पुराने प्लास्टिक डिब्बों से भी फ्लावर पॉट बना सकते हैं। बस उसमें हल्का सा डिजाइन बनाकर पेंट कर दें। चाहें तो उस पर स्टोन स्टिकर लगाएं। बड़े पौधों के लिए ये परफेक्ट रहेगा।
घर में पड़ी बड़ी प्लास्टिक की बोतल को बीच से काट लें। ऊपर की तरफ हल्की डिजाइन बनाएं। अब इसे अच्छे से धोकर सुखाएं और एक रंग का स्प्रे पेंट कर दें। पौधा लगाएं और बालकनी में सजाएं।
पुरानी चाय, कॉफी या पेंट के टिन के डिब्बे फेंके नहीं। इसपर सुंदर-सुंदर रंग भर दें। यह पॉट इंडोर प्लांट के लिए परफेक्ट दिखेगा।
अगर आपके पास कोई टूटा कप है तो उसे फेंकें नहीं। उसमें सुक्युलेंट पौधे लगाएं। यह छोटे पौधों के लिए बेस्ट होता है और टेबल डेकोर में बहुत प्यारा लगता है।
नारियल का खाली खोल फेंकें नहीं। उसमें छोटा सा होल करें ताकि पानी निकल सके। उसमें मिट्टी डालकर मनीप्लांट लगाएं। यह नैचुरल लुक देगा और इंडोर टेबल के लिए बेस्ट रहेगा।
पेप्सी या जूस के बड़े पेपर रोल को छोटे हिस्सों में काटें। चारों ओर रस्सी चिपकाएं और ऊपर से स्टोन लगाएं। नीचे कोई पुराना ढक्कन लगाकर बेस बना दें। इसमें छोटे सुक्युलेंट लगा सकते हैं।
अगर थोड़ा एक्स्ट्रा एफर्ट करना चाहते हैं तो पुराने प्लास्टिक बाउल में सीमेंट का मिक्सचर डालें। आप इसे कलर कर सकते हैं या सादा भी छोड़ सकते हैं, यह बहुत रस्टिक लगेगा।
इन DIY हैक्स से न सिर्फ आपका घर सुंदर लगेगा, बल्कि आप वेस्ट मटेरियल को रीयूज कर प्रकृति की भी मदद करेंगी। साथ ही, हर नया गमला या फ्लावर पॉट आपको एक क्रिएटिव satisfaction देगा।