प्लास्टिक चम्मच से सिरेमिक कप तक 8 चीजों से बनाएं इजी और DIY लैंप
Other Lifestyle Feb 19 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Pinterest
Hindi
हैंडमेड DIY लैंप
पुरानी चीजों की मदद से आप अपने घर के लिए लैंप बना सकते हैं। आप गोल्डन कलर की लेस और मल्टी कलर पोम-पोम को स्क्वायर ट्रांसपेरेंट बॉक्स पर लपेटें। इसके अंदर लाइट्स डालें।
Image credits: Pinterest
Hindi
पेपर कप लैंप
अगर आपके पास सीरीज वाली लाइट है, तो पेपर कप को रंग बिरंगी लेस लगाकर डिजाइन दें। ऊपर से एक छेद करके इसमें लाइट डालें और डेकोरेटिव लाइट बनाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
बोतल से बनाएं हैंगिंग लैंप
आप हैंगिंग लैंप्स बनाना चाहते हैं, तो पुरानी कांच या अल्कोहल की बोतल को पेंट करें। इसमें तरह-तरह के स्टोन और स्टिकर लगाएं। इसके अंदर लाइट्स डालें और रस्सी से हैंग करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
ग्रेटर से बनाएं लैंप
कद्दूकस करने वाले ग्रेटर से भी आप एक एस्थेटिक सा लैंप बना सकते हैं। एक लकड़ी के बोर्ड को लेकर इसमें ग्रिल करके 4-5 बल्ब लगाएं और इसके ऊपर स्टील के ग्रेटर को लटकाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
सिरेमिक मग से बनाएं लैंप
अगर आपके पास पुराने टूटे हुए सिरेमिक कप पड़े हुए हैं, तो इसे पीछे से कट करके आप इसे बल्ब में अटैच करके एक हैंगिंग लैंप बना सकते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
रंग-बिरंगे बटन से बनाएं लैंप
पुराने लैंप पर आप क्रिएटिविटी करना चाहते हैं, तो आप रंग-बिरंगे बटन को लेकर एक धागे की मदद से स्ट्रिंग बनाएं और इसे लैंप के चारों तरफ लगा दें।
Image credits: Pinterest
Hindi
प्लास्टिक चम्मच से बनाएं पाइनएप्पल शेप लैंप
बच्चों के रूम के लिए आप पुराने लैंप पर प्लास्टिक की चम्मचों को अरेंज करके पाइनएप्पल का शेप दें और ऊपर पेपर से ग्रीन कलर की लीव्स बनाएं और ट्रेंडी लैंप बनाएं।