दादी की 50 साल पुरानी तनछुई साड़ी को करें रीक्रिएट, बनाएं रॉयल लहंगे
Other Lifestyle Mar 27 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Pinterest
Hindi
तनछुई फैब्रिक की खासियत
तनछुई लहंगे सिल्क फैब्रिक में बनाए जाते हैं, जो बहुत ही सॉफ्ट और ब्रीदेबल होते हैं। पुराने जमाने में महिलाएं तनछुई साड़ी पहनती थी। आप भी अपनी दादी या मां की साड़ी से लहंगे बनाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
ब्लैक+गोल्ड तनछुई लहंगा
ब्लैक बेस में गोल्डन जरी वर्क किया हुआ तनछुई लहंगा आपको एकदम रॉयल लुक दे सकता है। आप इसकी फ्लेयर स्कर्ट बनवाएं। ब्लैक और गोल्डन हाफ स्लीव्स ब्लाउज और चुन्नी कैरी करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
ट्रेडिशनल प्रिंट तनछुई लहंगा
तनछुई में ट्रेडिशनल मोर के प्रिंट्स दिए रहते हैं। आपके पास मैजेंटा पिंक साड़ी हैं, तो आप लहंगा स्टिच करवाएं। इसके साथ पिंक कलर का ब्लाउज और कंट्रास्ट में येलो कलर की चुन्नी पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
पर्पल तनछुई लहंगा
पर्पल बेस में सिल्वर जरी वर्क की साड़ी से आप इस तरीके का घेरदार लहंगा भी बनवा सकती हैं। इसके साथ कंट्रास्ट में रेड कलर का ब्लाउज पहनें और साथ में पर्पल सिल्क चुन्नी स्टाइल करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
गोल्डन तनछुई लहंगा
गोल्डन तनछुई लहंगे में आप एकदम सोनपरी सी जगमगाती हुई नजर आएंगी। आप फ्लेयर स्कर्ट के साथ लॉन्ग स्लीवलेस ब्लाउज बनवाएं। उसके साथ गोल्डन बनारसी चुन्नी पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
इंडो वेस्टर्न तनछुई लहंगा
पुरानी तनछुई साड़ी से आप प्लीटेड लहंगा बनवा सकती हैं। इसके साथ इंडो वेस्टर्न लुक के लिए कॉलर वाला लॉन्ग ब्लाउज पहनें, जिसमें पफ स्लीव्स दी हुई है।
Image credits: Pinterest
Hindi
रेड तनछुई लहंगा+व्हाइट सैटिन शर्ट
अगर आपके पास सैटिन व्हाइट शर्ट पड़ी हुई है, तो इसे इंडो वेस्टर्न लुक देने के लिए आप रेड या डार्क पिंक कलर की तनछुई स्कर्ट बनवाएं और एकदम ग्लैमरस लुक पा सकती हैं।