बच्चों की आंखों में रंग चला जाए तो क्या करें, जानें 5 Easy Hacks
Other Lifestyle Mar 25 2024
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:pexels
Hindi
आंखों से रंग कैसे निकालें?
अगर आपके बच्चे की आखों में रंग चला जाए तो इससे गंभीर नुकसान हो सकता है। यहां जानें कुछ टिप्स, जिसे अपनाकर आप आंखों का ख्याल रख सकते हैं।
Image credits: pexels
Hindi
आंखों को पानी में डुबोएं
टिशू पेपर से आंखों के आसपास लगे रंगों को साफ करें। इसके बाद तुरंत ठंडे पानी से आंखों से धो लें। 15 से 20 बार ठंडे पानी की छींटें मारें। आंखों को पानी में डुबोएं और पलक झपकाएं।
Image credits: pexels
Hindi
गुलाब जल डालें
आंखों में रंग जाने के बाद जलन होना लाजमी है। इसके लिए आप आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं। इससे आंखों को ठंडक मिलती है।
Image credits: pexels
Hindi
आंखों को रगड़ने से बचें
आंखों में अगर रंग चला जाए तो आपको आंखों को रगड़ना नहीं है। इससे यह रंग अंदर तक जा सकते हैं, जिससे आपकी आंखों पर गंभीर असर पड़ सकता है।
Image credits: pexels
Hindi
आइस पैक
आंखों की जलन और सूजन को कम करने के लिए आइस पैक से सफाई करें। आइस पैक नहीं है तो सूती कपड़े में आइस क्यूब रखकर पलकों की सिकाई कर सकते हैं।
Image credits: pexels
Hindi
खीरे की स्लाइस लगाएं
खीरे की पतली स्लाइस काट लें और इसे फ्रीज में रख दें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो आंखों के ऊपर 20 से 30 मिनट तक इस रखें। इससे थकान और जलन से छुटकारा मिलेगा।