मम्मी की साड़ी से बनवाएं बगरू+बटीक प्रिंट लहंगे, मिलेगा 100% कंफर्ट
Other Lifestyle Mar 12 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Pinterest
Hindi
कॉटन साड़ी से बनवाएं लहंगा
आपकी मम्मी के पास कॉटन के हैंड ब्लॉक प्रिंट साड़ी हैं, तो आप उसे रीयूज करते हुए इस तरीके का घेरदार लहंगा बनवाएं। इसके ब्लाउज से लॉन्ग लेंथ कोटी बनवाएं और प्रिंटेड चुन्नी कैरी करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
कॉटन बटीक प्रिंट लहंगा
मम्मी के वार्डरोब में पुरानी बटीक प्रिंट की साड़ी तो रखी होगी ही? आप ग्रीन और व्हाइट प्रिंट में इस तरह का लहंगा बनवा सकती हैं। इसके साथ व्हाइट और ग्रीन कलर की शेडेड चुन्नी पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
बगरू प्रिंट लहंगा
पुरानी बगरू प्रिंट साड़ी से आप इस तरह के मल्टी लेयर वाला घेरदार लहंगा भी बनवा सकती हैं। इसके साथ कॉटन फैब्रिक का ही एल्बो स्लीव्स ब्लाउज पहने और नेट या शिफॉन की लाइटवेट चुन्नी लें।
Image credits: Pinterest
Hindi
रेड एंड ब्लैक कॉटन बगरू प्रिंट लहंगा
रेड बेस में क्रीम+ब्लैक कलर के प्रिंट वाला घेरदार लहंगा भी आप बनवा सकती हैं। इसके साथ ब्लैक कलर का ब्लॉक प्रिंट एल्बो स्लीव्स लॉन्ग ब्लाउज बनवाएं और कॉटन की प्रिंटेड चुन्नी पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
कॉटन बटीक लहंगा+पेप्लम ब्लाउज
ब्लू और व्हाइट प्रिंटेड साड़ी से आप इस तरीके का प्लीटेड लहंगा बनवा सकती हैं। इसके साथ मॉडर्न लुक के लिए आप पेप्लम स्टाइल फ्रंट बटन चोली बनवाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
वर्टिकल स्ट्राइप्स बटीक प्रिंट लहंगा
बटीक प्रिंट में वर्टिकल स्ट्राइप्स बहुत ही क्लासी लुक आपको दे सकती हैं। अगर आपकी मॉम के पास इस तरह की ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप्स साड़ी हैं, तो इससे आप मोनोक्रोम लहंगा बनवा सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
येलो कॉटन बटीक प्रिंट लहंगा
येलो बेस में व्हाइट कलर के बड़े-बड़े राउंड प्रिंट का लहंगा भी आप कैरी कर सकती हैं। उसके साथ व्हाइट और येलो कलर की स्प्लैश प्रिंट वाली चुन्नी पहनें।