लग्जरी जूलरी पहनने में नीता अंबानी का नाम सबसे पहले आता है लेकिन 2024 में बेटी ईशा अंबानी उनसे भी आगे निकली गई हैं। ईशा ने एमराल्ड से लेकर पिंक डायमंड के हार पहन सभी को हैरान किया।
मां नीता अंबानी की तरह ईशा अंबानी एमराल्ड लवर हैं। उन्होंने अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में रेड सीक्वेन लहंगे संग क्राउन एमराल्ड नेकलेस वियर किया। जिसकी कीमत करोड़ों में है।
ईशा अंबानी ओरेंज लुक वायरल हुआ था। उन्होंने हीरा-पन्नों और मणियों से सजा ब्लाउज पहना। उनके लुक में चार चांद डबल लेयर डायमंड नेकलेस लगा रहा है। जहां बड़े-बड़े दो बड़े हीरे लगे हैं।
ईशा अंबानी ने 9 रत्नों से बना नवरत्न हार पहन सुर्खियां बंटोरी थी। जिसे बनाने में चार लगे हैं। इसमें हीरा, स्फायर, जेड, कोरल, फायर ओपल और मोती जैसे रत्न लगे हैं जो इसे खास बना रहे।
पिंक डायमंड पर ईशा अंबानी का महारानी हार बनाने में 4 हजार कारीगरों का हाथ था। ये हार पिंक,ऑरेंज ग्रीन और ब्लू हीरों से बनकर तैयार हुआ। जिसे उन्होंने भाई की शादी में वियर किया।
हैंड प्रिंट ब्राउन लहंगे में ईशा अंबानी अप्सरा लग रही हैं। उन्हें भी मां नीता की तरह ट्रेडिशनल जूलरी से प्यारा है। ईशा ने लहंगा संग साउथ इंडियन टेंपल ज्वेलरी पहन महफिल लूट ली थी।
ईशा अंबानी मां नीता अंबानी की जूलरी पहनती है। भाई के वेडिंग फंक्शन में उन्होंने साउथ इंडियन लुक को नया आयाम देते हुए गोल्ड और बड़े पन्नो वाला हसुली नेकलेस कैरी किया था।
सीक्वेन पिंक लहंगे में ईशा अंबानी का नूर देखते बन रहा है। उन्होंने लुक मिनिमल रखते हुए हुए एमराल्ड चोकर और मैचिंग लॉन्ग इयररिंग्स कैरी किये। जिसकी कीमत लाखों में होगी।
सीक्वेन-जरी वर्क लहंगे को रॉयल लुक देते हुए ईशा अंबानी ने एमराल्ड-डायमंड नेकलेस स्टाइल किया है। जहां बड़े-बड़े पन्नों के साथ छोटे-छोटे हीरे लगे हैं।