श्रीनगर बर्फबारी के दौरान जादुई वंडरलैंड में बदल जाती है। बर्फ से ढकी जमीन, डल झील और हाउसबोट यहां की खूबसूरत में चार चांद लगाते हैं।
गुलमर्ग बर्फबारी देखने के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसे खेलों का आनंद ले सकते हैं। यहां दुनिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक गोंडोला भी है।
पहलगाम में आप बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। दिसंबर से जनवरी के बीच यह इलाका बर्फ की चादर से ढंका रहता है।
सोनमर्ग में बर्फबारी से हरे-भरे घास के मैदान जादू की बर्फीली दुनिया में बदल जाते हैं। पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढक जाता है।
बर्फ से ढकी छतों वाले पारंपरिक लकड़ी के घर गुरेज को किसी यूरोपीय ग्रामीण इलाके से कम नहीं बनाते हैं। यहां आप ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं।
अरु घाटी बेहद आकर्षण है। यह दुनिया भर से जोड़ों को आकर्षित करती है। आप यहां रोमांचक साहसिक गतिविधियों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं।
निगीन झील को श्रीनगर के पूर्वी हिस्से में स्थित खूबसूरत डल झील का एक हिस्सा माना जाता है। इसे "द ज्वेल इन द रिंग" भी कहा जाता है। इस झील का पानी गहरे नीले रंग का है।