Hindi

50रु में कुर्ती और 150 में सूट, थोक रेट पर इन बाजारों में मचती है लूट

Hindi

चांदनी चौक

दिल्ली का चांदनी चौक थोक बाजार के लिए मशहूर है, खासकर एथनिक वियर के लिए। यहां आपको कुर्तियां और सलवार सूट थोक रेट पर मिल जाते हैं। जो शादी और पार्टी के लिए बेस्ट हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

सांगानेरी गेट और चौड़ा रास्ता

सांगानेरी गेट और चौड़ा रास्ता बाजार जयपुर में कुर्तियों और सलवार सूट के थोक बाजारों के लिए पॉपुलर हैं। यहां आपको जयपुरी प्रिंट्स, बंदेज, और हाथ की कढ़ाई वाले कपड़े थोक में मिलेंगे।

Image credits: Surbhi Jyoti/instagram
Hindi

धारावी

मुंबई का धारावी बाजार थोक में कपड़ों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां आप कुर्ती और सलवार सूट के कई डिज़ाइन सस्ते रेट पर खरीद सकते हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

राणी सती मार्केट और सिन्दी मार्केट

अहमदाबाद के ये बाजार भी कुर्तियों और सलवार सूट के थोक व्यापार के लिए लोकप्रिय हैं। यहां आपको गुजराती स्टाइल के साथ अन्य प्रकार की कुर्तियां और सूट सेट्स मिलते हैं।

Image credits: social media
Hindi

चौड़ा बाजार

लुधियाना भी कपड़ों के थोक व्यापार के लिए फेमस है, विशेष रूप से सलवार सूट के लिए। यहां आपको प्रिंटेड और एम्ब्रॉयडरी सलवार सूट थोक में सस्ते दरों पर मिलेंगे।

Image credits: Instagram
Hindi

बड़ा बाजार

कोलकाता का बड़ा बाजार थोक खरीदारी के लिए जाना जाता है, खासकर पारंपरिक भारतीय परिधानों के लिए। यहां कुर्तियां और सलवार सूट काफी कम दाम पर मिलते हैं।

Image credits: social media
Hindi

लाजपत नगर और सरोजिनी

लाजपत नगर और सरोजिनी में भी थोक और खुदरा दोनों तरह के कपड़े मिलते हैं। आपको हर प्रकार के डिजाइन, फैब्रिक और रेंज में कुर्तियां व सलवार सूट मिलेंगे। आपको थोड़ा बार्गेन भी करना होगा।

Image Credits: Pinterest