आप वी नेक पर कुर्ती सिलवा रही हैं तो इसे प्लेन और चूड़ीदार रखने की बजाय बेल स्लीव लगवा सकती हैं। ये सिंपल होकर भी गॉर्जियस लुक देती है। ज्यादा जूलरी की बजाय मैचिंग इयररिंग्स पहने।
विंटेज लुक एक बार फिर ट्रेंड में है। हैवी लुक चाहिए तो बलून स्लीव स्लीव ट्राई करें। इसे आप प्लेन और डबल लेयर में लगवा सकती हैं। इसे पहनने के बाद चूड़ी-कंगन नहीं पहनने पड़ेंगे।
जैस्मिन स्लीव कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती है। आप ऐसी स्लीव लॉन्ग-शॉर्ट दोनों तरह की कुर्ती में लगवा सकती हैं। अगर ऐसी स्लीव लगवा रही हैं तो दुपट्टा और मेकअप बिल्कुल लाइट रखें।
यंग गर्ल्स में आजकल पोंचू स्टाइल ओपन स्लीव का चलन है। ये अटायर को क्लासी बना देता है। हालांकि इन स्लीव्स को शाइन फैब्रिक के साथ चुनन चाहिए ताकि लुक खिलकर आ सके।
लेयर स्लीव हैवी होने के साथ बहुत ज्यादा गॉर्जियस लगती हैं। फोटो में व्हाइट कुर्ती के साथ मल्टीकलर स्लीव लगाईं गईं हैं। लुक के साथ एक्सपेरिमेंट पसंद हैं तो इसे जरूर ट्राई करें।
शरारा सूट को स्टाइलिश लुक देते हुए कटआउट स्लीव चुनें। ये फुल होने के साथ बहुत कंफर्टेबल भी होती है। आप पार्टी में स्मार्ट दिखना चाहती हैं तो इसे ट्राई करें।
फुल कुर्ती पर कफ स्लीव का कोई जोड़ नहीं है। ये आपको डिसेंट दिखाने के साथ फैशन आइकन भी बनती है। ज्यादा तामझाम पसंद नहीं है तो टेलर भैया से ऐसी स्लीव सिलवाएं।