बर्थडे में बिटिया लगेगी चांद का टुकड़ा, बालों पर सजाएं Hair Clip
Other Lifestyle Feb 14 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Pinterest
Hindi
बर्थडे पार्टी के लिए ट्रेंडी हेयर क्लिप
अगर आप अपनी बिटिया के बर्थडे के लिए फेरीटेल जैसी गाउन लकर आए है, तो उसके साथ आप इस तरह की बड़ी सी बो डिजाइन वाली क्लिप ले सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
बनी क्लिप करें ट्राई
फ्रंट से ट्विस्टेड हेयरस्टाइल बनाकर आप बीच-बीच में रंग बिरंगी बनी डिजाइन की हेयर क्लिप भी बच्ची के बालों में लगा सकती हैं। इससे बालों को एकदम क्यूट और ट्रेंडी लुक मिलेगा।
Image credits: Pinterest
Hindi
फ्लावर डिजाइन बो क्लिप
सिंपल सी बो क्लिप के ऊपर इस तरह से रोज फ्लावर की डिजाइन बनी हुई हेयर क्लिप भी बिटिया के बालों में बहुत ही खूबसूरत लगेगी। इसमें पीछे रबड़ बैंड भी दी हुई है।
Image credits: Pinterest
Hindi
पिंक व्हाइट हार्ट प्रिंट क्लिप
पिंक और व्हाइट कलर के हार्ट शेप्ड रिबन से आप इस तरह की डबल बो डिजाइन की क्लिप भी अपनी बिटिया के लिए बना सकते हैं और उसके बालों में लगाकर ट्रेंडी और क्यूट लुक दें।
Image credits: Pinterest
Hindi
हार्ट शेप्ड हेयर क्लिप डिजाइन
क्यूट सी ग्लिटर वाली छोटी सी हार्ट शेप हेयर क्लिप भी बिटिया के बालों में बहुत ही खूबसूरत लगेगी। अगर आपकी बेटी के छोटे बाल है, तो आप सामने इस तरह की क्लिप लगाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
क्रोशिया क्लिप
क्रोशिया वर्क की हुई चेरी डिजाइन की क्यूट सी क्लिप भी बिटिया के लंबे बालों पर बहुत ही खूबसूरत लगेगी। आप दोनों साइड से थोड़े-थोड़े बाल पार्टीशन में लेकर इसे अटैच करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
फ्लावर डिजाइन क्लिप
अगर आपकी बिटिया के बाल लंबे हैं और आप उसे मैनेज नहीं कर पाती, तो इस तरह की बड़ी सी फ्लावर डिजाइन की पिंक और येलो कलर की क्लिप लगाकर क्यूट लुक दें।