शादी में अब नया ट्रेंड शुरू हो गया है। दुल्हन अब सैंडल की जगह स्नीकर्स पहनना पसंद कर रही हैं। आपको बता दें कि मार्केट में इन दिनों कई डिजाइन, कलर और वर्क वाले स्नीकर्स अवेलेबल हैं।
दुल्हन के लिए कई डिजाइन के स्नीकर्स अवेलेबल है। वे शादी में सफेद और गोल्डन मोती वर्क वाले स्नीकर्स भी पहन सकती हैं। इससे दुल्हन का लुक और क्लासी लगेगा।
जरी वर्क वाले स्नीकर्स भी डिमांड में हैं। इसमें बारीक गोल्डन जरी धागों से वर्क किया हुआ। साथ ही छोटे-छोटे सितारें भी लगे हैं। इसे आप लहंगा या साड़ी के साथ पहन सकते हैं।
आजकल की दुल्हन गोल्डन स्नीकर्स सबसे ज्यादा पहनना पसंद कर रही हैं। इसमें जरी के धागों से हैवी वर्क किया हुआ है। इसमें बारीक सितारें भी लगे हुए हैं।
गोटा पत्ती वर्क वाले स्नीकर्स भी दुल्हन पसंद कर रही हैं। इसमें गोल्डन गोटा पत्ती से हैवी वर्क किया है। गोटा पत्ती के साथ बारीक मोती भी लगे हैं।
मीनाकारी वर्क वाले स्नीकर्स भी बहुत ज्यादा डिमांड में हैं। इसमें मीनाकारी के साथ जरी के धागों से सुंदर वर्क किया हुआ है। इन्हें लहंगा पर स्टाइल किया जा सकता है।
एब्रॉयडरी वर्क वाले स्नीकर्स को लहंगा और साड़ी के साथ पहना जा सकता है। दुल्हन इन्हें भी शादी में पहनना पसंद कर रही हैं। इसमें रंग-बिरंगे धागों से सुंदर एब्रॉयडरी की हुई है।
हैवी कुंदन वर्क वाले स्नीकर्स आप हैवी लहंगा के साथ पहन सकते हैं। इसमें सफेद और नीले रंग के कुंदन से वर्क किया हुआ, जिससे इसका लुक और शानदार दिख रहा है।
सितारों से वर्क किए स्नीकर्स भी दुल्हन की पहली पसंद है। इसमें सितारों को जरी के धागों के साथ गूंथा गया है। साथ ही गोल्डन क्वाइन भी इसमें लगे हैं।