जाह्नवी कपूर की फ्लोरल प्रिंट शिफॉन लहंगा काफी सोबर लुक क्रिएट करता है। आप समर में इस तरह के लहंगा अपने यहां बनवा सकती हैं।
अगर आप दीदी की शादी या सगाई में बोल्ड लुक देना चाहती हैं। तो फिर जाह्नवी के इस लहंगा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ब्रालेट ब्लाउज के साथ उन्होंने हैवी वर्क वाला लहंगा पहना है।
जाह्नवी का यह लहंगा डिजाइन काफी वायरल हुआ था। पर्ल से बने ब्लाउज के साथ उन्होंने व्हाइट लहंगा पहना था। मार्केट में अब इस डिजाइनर लहंगे के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं।
अगर जाह्वनी कपूर की तरह आपका भी फिगर है तो फिर ब्लू सीक्वेंस फिश कट लहंगा पहन सकती हैं। ये काफी बोल्ड लुक क्रिएट करता है।
दीदी की शादी में जब आप इस तरह का लहंगा पहनेंगी तो दुल्हन को छोड़ सब आपको ही देखेंगे। मैरुन कलर के लहंगे पर हैवी गोल्डन वर्क किया गया है।
ब्रालेट ब्लाउज के साथ जाह्नवी ने कम घेरे वाला लहंगा पहना है। ब्लू सीक्वेंस वर्क से सजे इस लहंगे को आप किसी भी ओकेजन पर पहन सकती हैं।
हालांकि पिंक कलर का लहंगा अब ट्रेंड में नहीं है। लेकिन अगर आपको पिंक पसंद है तो फिर इस तरह का लहंगा चुनकर हुस्न परी लग सकती हैं।
गोल्डन लहंगा इन दिनों ट्रेंड में हैं। जाह्नवी का यह लहंगा डिजाइन लोगों का काफी पसंद है। यंग गर्ल इस तरह के लहंगे को रिक्रिएट कर सकती हैं।
अगर आप हैवी वर्क वाले लहंगा से अलग क्लासिक लुक पाना चाहती हैं तो फिर प्रिटेंड लहंगा पहन सकती हैं। जाह्नवी का यह लहंगा आप किसी भी ओकेजन पर कैरी करके रूप परी लग सकती हैं।