Other Lifestyle

मॉम भी दिखा सकती हैं अपना स्वैग, नीतू कपूर के स्टाइल को करें कॉपी

Image credits: neetu kapoor Instagram

बढ़ती उम्र में जवां है नीतू कपूर

8 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन नीतू कपूर मनाने जा रही हैं। लेकिन अदाकारा कहीं से भी इस उम्र की नहीं लगती हैं। आज भी वो 40 की जवां महिला दिखाई देती हैं।

Image credits: neetu kapoor Instagram

खुद को नीतू कपूर ने किया है मेंटन

नीतू कपूर अपने फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। अच्छी डाइट और एक्सरसाइज पर उनका फोकस होता है। बढ़ती उम्र की महिलाओं को नीतू कपूर से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Image credits: neetu kapoor Instagram

फैंशन में भी हिट हैं नीतू कपूर

नीतू कपूर का फैंशन सेंस भी काफी अच्छा है। साड़ी से लेकर सूट तक वो काफी अच्छे से कैरी करती हैं। तो चलिए दिखाते हैं उनकी कुछ स्टाइलिश लुक जिसे मॉम कॉपी करके अपना स्वैग दिखा सकती हैं।

Image credits: neetu kapoor Instagram

अनारकली सूट में नीतू कपूर

हैवी वर्क अनारकली सूट में नीतू कपूर काफी स्टनिंग लुक दे रही हैं। न्यूडमेकअप और छोटी सी ईयरिंग के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। शादी-सगाई इवेंट के लिए उनका ये लुक बेस्ट है।

Image credits: neetu kapoor Instagram

ब्लू सूट में नीतू कपूर

ब्लू सूट में नीतू कपूर काफी सुंदर लग रही हैं। रफल दुपट्टा उनके लुक पर चार-चांद लगा रहा है। ईयरिंग्स और मिनिमल मेकअस से उन्होंने लुक को पूरा किया है।

Image credits: neetu kapoor Instagram

ब्लैक एक्सपेरिमेंटल साड़ी

ब्लैक साड़ी को नीतू कपूर ने स्टालिश लुक दिया है। वो इसमें काफी ग्लैमरस लग रही हैं।एक हाथ में उन्होंने ब्रेसलेट पहना है और हाई हिल्स से पूरे लुक को कंप्लीट किया है।

Image credits: neetu kapoor Instagram

रेड गाउन में नीतू कपूर

नीतू कपूर रेड गाउन में कयामत लग रही हैं। आप भी कुछ इस तरह का आउटफिट अपने लिए कस्टमाइज करा सकती है और किसी भी महफिल में सबकी नजरों में छा सकती हैं।

Image credits: neetu kapoor Instagram

पिंक डिजाइनर सूट में नीतू कपूर

नीतू कपूर ने शॉर्ट कुर्ता के साथ सलवार को जोड़ा है। कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ इस लुक को कंप्लीट किया है। हरे रंग के स्टड इयररिंग्स और हील्स को उन्होंने पेयर किया है।

Image credits: neetu kapoor Instagram

ग्रीन ब्लैक शिमरी साड़ी

नीतू कपूर ग्रीन ब्लैक शिमरी साड़ी में गॉर्जस लुक दे रही हैं। मैचिंग नेकलेस और ईयरिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है। 

Image credits: neetu kapoor Instagram