दुबली पतली लड़कियों के ऊपर पलक तिवारी के लहंगा लुक्स कमाल लगेंगे। इसमें उनका फिगर भी बेहतरीन फ्लॉन्ट करेगा और पतली कमरिया भी बलखाती नजर आएगी।
Image credits: Instagram@palaktiwarii
Hindi
येलो+पिंक कलीदार लहंगा
पलक तिवारी की तरह आप पिंक कलर के मिरर वर्क स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ येलो और पिंक कलर का पैनलिंग किया हुआ कलीदार लहंगा बनवा सकती हैं।
Image credits: Instagram@palaktiwarii
Hindi
मैटेलिक लहंगा करें ट्राई
यंग गर्ल्स के ऊपर लाल पीले रंग की जगह मैटेलिक कलर बहुत ही खूबसूरत लगेंगे। जैसे पलक ने ब्रालेट ब्लाउज के साथ फ्लेयर मैटेलिक लहंगा पहना है, जिस पर मिरर वर्क डिटेलिंग है।
Image credits: Instagram@palaktiwarii
Hindi
ब्लैक सैटिन सिल्क लहंगा
मॉडर्न और ग्लैमरस लुक के लिए आप ब्लैक सैटिन सिल्क फैब्रिक लेकर उसकी प्लेयर्स स्कर्ट बनाएं। इसके साथ वन शोल्डर बैकलेस ब्लाउज बनवाकर एकदम मॉडर्न लुक पाएं।
Image credits: Instagram@palaktiwarii
Hindi
रेड नेट लहंगा
रेड कलर का नेट फैब्रिक लेकर आप उससे फ्लेयर स्कर्ट और फ्रिल वाली चुन्नी बनवाएं। इसके साथ सेल्फ वर्क किया हुआ स्ट्रैपी ब्लाउज पहनकर प्यारा सा लुक पाएं।
Image credits: Instagram@palaktiwarii
Hindi
येलो फ्लेयर लहंगा विद स्ट्रैपी ब्लाउज
पलक तिवारी की तरह आप किसी हल्दी फंक्शन में येलो कलर का चिकनकारी वर्क किया हुआ लहंगा लें। इसके साथ पतली सी स्ट्रैप वाला ब्रालेट ब्लाउज पहनें, जिसमें पीछे डोरी पैटर्न दिया हुआ है।
Image credits: Instagram@palaktiwarii
Hindi
डिजिटल प्रिंट लहंगा
पलक तिवारी की तरह आप मेहरून बेस में व्हाइट डिजिटल प्रिंट किया हुआ मोनोक्रोम लहंगा भी पहन सकती हैं। इसमें बॉडी को अच्छा कर्व मिलेगा और इसके साथ पैडेड स्ट्रैपी ब्लाउज पहनें।