चेहरे में डिफरेंट कलर्स को उभारे बिना जब एक ही रंग का मेकअप किया जाता है तो उसे मोनोक्रोमेटिक मेकअप कहते हैं। 2024 में सेलेब्स में मोनोक्रोमेटिक मेकअप को खूब पसंद किया।
पिंक मोनोक्रोमेटिक मेकअप लुक में पिंक कलर के साथ लुक क्रिएट किया जाता है। इससे पिंक ब्लश, पिंक आईशैडो की मदद से एक जैसा लुक दिया जाता है। म्यूट टोन पिंक लिपस्टिक कमाल लगती है।
न्यूड मोनोक्रोमैटिक मेकअप एक कॉम्प्लीमेंट की तरह है। ब्राउन मैट आईशैडो के साथ ही ब्राउन-टोन्ड शिमर, न्यूड लिपिस्टिक, आईलाइनर और मस्कारा से लुक पूरा किया जाता है।
मिनिमल मेकअप से हटकर कोरल मोनोक्रोम मेकअप में ड्रामा क्रिएट किया जाता है। मेकअप में खास कोरल ब्लश, कोरल आईशैडो का इस्तेमाल किया जाता है।साथ में कोरल लिपिस्टिक भी लगाएं।
चेहरे पर कौन-सा मेकअप सूट करेगा, ये आपको अपने कपड़े और ओकेजन के अनुसार चुनना चहिए। ऑफिस पार्टी लुक के लिए मोनोक्रोमेटिक न्यूड मेकअप बेस्ट ऑप्शन है।
आप रंगों के साथ बिना एक्सपेरिमेंट करे मोनोक्रोम मेकअप में हसीन दिख सकती हैं। आप पार्लर ही नहीं बल्कि घर में भी आसानी से मोनोक्रोम मेकअप कर सकती हैं।