Other Lifestyle

शादी से पहले देख लें Radhika Merchant के 6 दुल्हन वाले LOOKS

Image credits: Instagram

जुलाई में राधिका बनेंगी दुल्हन

अंबानी फैमिली में 12 जुलाई को फाइनली राधिका मर्चेंट शामिल हो जाएंगी। अनंत के साथ वो इसी दिन भव्य जश्न के बीच सात फेरे लेंगी। ब्राइड बने देखने का इंतजार फैंस कर रहे हैं। 

Image credits: Instagram

फूशिया कलर का लहंगा

राधिका मर्चेंट पहले भी दुल्हन की तरह नजर आ चुकी हैं। सगाई के मेहंदी सेरेमनी में उन्होंने रेशम के धागों से सजा फूशिया कलर का लहंगा पहन रखा था। इस लहंगा में वो बहुत सुंदर लग रही थीं।

Image credits: Instagram

फ्लोरल प्रिंट लहंगा

राधिका मर्चेंट फ्लोरल प्रिंट लहंगा में बहुत ही सुंदर लग रही हैं। मल्टी कलर के इस लहंगे को आप भी रिक्रिएट करके अपनी शादी में पहन सकती हैं।

Image credits: Instagram

जरी वर्क रेड एंड ऑरेंज लहंगा

राधिका मर्चेंट का यह लहंगा डिजाइन काफी खूबसूरत है। रेड जरी वर्क से सजे लहंगे के  साथ उन्होंने कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहना है। उन्होंने लहंगा के साथ दुल्हन जैसा श्रृंगार कर रखा है।

Image credits: instagram

गोल्डन लहंगा

हैवी वर्क से सजे गोल्डन लहंगा में राधिका परी जैसी लग रही हैं। लहंगा को ट्रेडिशनल तरह से डिजाइन किया गया है। होने वाली दुल्हन इस तरह का लहंगा पहनकर जयमाला की रस्म कर सकती हैं।

Image credits: Instagram

स्काई ब्लू लहंगा

अनंत अंबानी के होने वाली दुल्हनिया का यह लहंगा भी काफी प्यारा है। सगाई में आप इस तरह का लहंगा पहन सकती हैं। 

Image credits: Instagram

सिल्वर फ्लोरल प्रिंट लहंगा

व्हाइट हाइनेक ब्लाउज के साथ फ्लेयर्ड व्हाइट फ्लोरल लहंगा राधिका ने पहना है। इसके साथ उन्होंने ग्रीन स्टोन का लेयर वाला हार पहना है। पूरे लुक में वो परी सरीखे लग रही हैं।

Image credits: Instagram