ईद पर शरारा सूट पहनकर आप अपने मिया जी का दिल चुरा सकती हैं। पिंक कलर के शरारा सूट पर हैवी वर्क किया गया है। वहीं दुपट्टे पर भी वर्क है। इस तरह के सूट आपको 3 हजार में मिल जाएंगे।
Image credits: richa chadha/instagram
Hindi
काफ्तान सूट विद लॉन्ग स्कर्ट
अगर आप ईद पर कुछ यूनिक सा पहनना चाहती हैं तो काफ्तान सूट ट्राई कर सकती हैं।ऋचा ने लाइट ब्लू काफ्तान के साथ स्कर्ट जोड़ा है। काफ्तान पर कटआउट लेस की डिटेलिंग है।
Image credits: richa chadha/instagram
Hindi
हैवी वर्क सिल्वर नेट अनारकली सूट
ईद के खास मौके पर अगर आप चांदी सा चमकना चाहती है तो फिर यह अनारकली बेस्ट ऑप्शन है। नेट के अनारकली सूट पर हैवी सीक्वेंस और स्टोन का काम है। दुपट्टे पर भी जरी वर्क है।
Image credits: instagram/Richa Chadha
Hindi
ऑरेंज सिल्क अनारकली सूट
आप ईद की पार्टी में ऑरेंज कलर का सिल्क सूट पहनकर लोगों का दिल चुरा सकती हैं। सूट पर गोल्डन जरी का काम है। इस तरह के सूट के साथ मिनिमल मेकअप रखें।
Image credits: instagram/Richa Chadha
Hindi
ऑफ व्हाइट चिकनकारी अनारकली सूट
अगर आपको एक रॉयल लुक चाहिए तो फिर इस तरह का अनारकली सूट जरूर क्लोसेट में रखें। पूरे सूट पर चिकनाकारी का काम है। दुपट्टे पर भी वर्क है। इसे किसी भी ओकेजन पर पहन सकती हैं।
Image credits: instagram
Hindi
येलो सिल्क घेरेदार सूट विद प्लाजो पैंट
बढ़ती उम्र की महिलाओं पर इस तरह का सूट डिजाइन परफेक्ट लगेगा। येलो सिल्क घेरेदार सूट के साथ एक्ट्रेस ने प्लाजो पैंट पहना है। सूट पर थ्रेड का वर्क किया गया है।