ग्रीन कलर के सीक्वेंस साड़ी आप किसी भी पर्व त्योहार में रिक्रिएट कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप कीजिएगा। इस तरह की साड़ी आपको 4 हजार के नीचे मिल जाएगी।
पिंक कलर की सीक्वेंस साड़ी में आप काफी प्यारी लग सकती हैं। पार्टी के लिए आप इस तरह की साड़ी चुन सकती हैं। ऑनलाइन साइट पर इस रंग की साड़ी आपको 4 हजार के नीचे मिल जाएंगी।
अब अगर आपको किसी कॉकटेल पार्टी या फिर वेडिंग संगीत नाइट में जाना हैं तो इस तरह की साड़ी पहनने के लिए परफेक्ट है। इस तरह की साड़ी भी आपको 5 हजार के नीचे मिल जाएगी।
मैरुन कलर के सीक्वेंस साड़ी में शिल्पा शेट्टी कयामत लग रही हैं। डेट नाइट पर आप इस तरह की साड़ी पहनकर पिया का जिया चुरा सकती हैं।
कॉकटेल पार्टी के लिए ब्लैक सीक्वेंस साड़ी परफेक्ट आउटफिट होता है। इस तरह की साड़ी को स्टाइल करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती है। बिना ज्वेलरी को भी इसे पहन सकती हैं।
रेड कलर की सीक्वेंस साड़ी हॉट लुक देता है। आप इस तरह की साड़ी नवरात्रि 2024 में रिक्रिएट कर सकती हैं। 5 हजार के नीचे इस रंग की सीक्वेंस साड़ी आपके वार्डरोब में शामिल हो सकती है।
काजोल की यह सीक्वेंस साड़ी ड्यूल शेड्स में बना हुआ है। इस तरह की साड़ी आपको गॉर्जियस लुक देता है। मिनिमल मेअकप के साथ आप इसे कैरी कर सकती हैं।