ब्लू कलर के प्योर कॉटन की साड़ी में शेफाली काफी कंफर्टेबल लुक दे रही हैं। समर के लिए उनकी ये साड़ी परफेक्ट है। आप ऑफिस में इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं।
45 डिग्री के टेंपरेचर में अगर आपको स्टाइलिश और आरामदायक लुक चाहिए तो लिनेन फैब्रिक से बेहतर कुछ नहीं है। आप शेफाली की तरह येलो कलर की साड़ी चुन सकती हैं।
ब्लू और ग्रे कलर की सूती साड़ी इस मौसम के लिए परफेक्ट है। इस तरह की साड़ी के साथ आप ऑक्सीडाइज ज्वेलरी पहनकर स्टाइलिश लुक पा सकते हैं। इसके साथ बालों का बन बनाएं।
हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ शेफाली शाह ने ग्रीन कलर की प्लेन लिनेन साड़ी पहनी है। इस तरह की साड़ी में आप ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं। 3 हजार रुपए में इस तरह की साड़ी आपको मिल जाएंगी।
पिंक कलर की कॉटन सिल्क साड़ी में शेफाली काफी सुंदर लग रही हैं। पार्टी के लिए आप इस तरह की साड़ी कैरी कर सकती हैं।
समर में अगर किसी इवेंट में जाना है तो फिर इस तरह की बैगनी कलर की साड़ी चुन सकती हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें, इस रंग की साड़ी फेयर गर्ल पर अच्छी लगती है।
बेनूर से इस मौसम में आप इस तरह की साड़ी पहनकर नूर भर सकती हैं। गुलाबी प्योर कॉटन की साड़ी में आप इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
इस तरह की साड़ी में आप एलिगेंट लुक दे सकती हैं। वार्डरोब में आप इस तरह की साड़ी को जरूर शामिल करें।