शादी होने के बाद महिलाओं का श्रृंगार चांदी की पायल-बिछिया बिना अधूरा है लेकिन आजकल सिल्वर रेट बहुत ज्यादा हाई है। ऐसे में फैशन के साथ पैसे बचाते हुए डोरा पायल चुनें।
डोरा पायल काले मोती या धागे पर बनती है। इनमें चांदी का यूज होता है। आप कड़ा पायल पर इसे चुन सकती हैं। ये पायल के साथ एंक्लेट का काम भी करेगी। ज्वेलरी शॉप पर ये 500 रु तक मिल जाएगी।
काले मोती और चांदी के घुंघरू वाली ये पायल पैरों की शोभा बढ़ाने में कमी नहीं रखेगी। ये डेलीवियर के लिए बेस्ट हैं। चांदी खरीदने के पैसे नहीं है तो आर्टिफिश्यिल पर भी चुन सकती हैं।
नजर से बचने के लिए महिलाएं काला धागा पहनती हैं जो लुक खराब करता है। आप नजर के साथ फैशन फ्लॉन्ट करते हुए मोती-ईविल आई पायल चुनें। ये सुंदरता के साथ हर ड्रेस संग खिलेगी।
यंग गर्ल्स-मैरिड सभी के वॉर्डरोब में काले मोती वाली चांदी पायल होनी चाहिए। ये हल्की होने के साथ बिल्कुल परफेक्ट लुक देती है। फोटो में इसे लॉकिंग-कनेक्टिंग चेन संग जोड़ा गया है।
आधे मोती-आधे चांदी पर तैयार ये पायल आजकल बहुत डिमांड में है। पायल की आवाज पसंद नहीं है तो इसे क्लोसेट में जरूर शामिल करें। ज्वेलरी शॉप पर ये 1500 रु तक मिल जाएगी।
मोती वर्क पसंद नहीं है तो धागे पर ऐसी फैंसी पायल चुनें। यहां पायल को भड़कीला बनाते हुए बिना आवाज वाले घुंघरू का इस्तेमाल किया है। जबकि हुक S पैटर्न पर रखा गया है।