जब आप सुनार के पास जाते हैं तो वो आपको डिफरेंट डिजाइन की गोल्ड चेन दिखाता है। आप सोने के वजन के हिसाब से हल्की या भारी चेन खरीद सकते हैं। स्नेक डिजाइन की मजबूत चेन खरीदें।
आप 10 से 15 ग्राम के अंदर स्नेक चेन की डिफरेंट डिजाइन पसंद कर सकती हैं। आप चाहे तो डबल लेयर वाली भारी मजबूत चेन भी कस्टमाइज्ड कराएं और गले को सजाएं।
स्नेक चेन बनवा चुकी हैं तो उसे खाली पहनने की बजाय आप खूबसूरत पेंडेंट भी डाल सकती हैं। ग्रीन नग वाले पेंडेंट चेन की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।
आप चाहे तो कम ग्राम में भी स्नेक चैन खरीद लें। आप इसे वेस्टर्न से लेकर एथनिक ड्रेस तक में ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपका बजट ज्यादा है तो 20 ग्राम यानी की 2 टोला तक की स्नैक चेन बनवाएं। इसका लुक काफी हैवी होता है।
आप चाहे तो एक नहीं बल्कि दो गोल्ड चेन एक साथ पहन सकती हैं। साथ में हार्ट शेप पेंडेंट डाले और लोगों से तारीफ पाएं।