400 की लहरिया साड़ी से बनवा लें 4000 वाला Leheriya Lehenga
Other Lifestyle Mar 01 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Pinterest
Hindi
लहरिया साड़ी को करें रीयूज
अगर आपके पास पुरानी लहरिया साड़ी पड़ी हैं, तो आप उससे इस तरह का घेरदार लहंगा बनवा सकती हैं। इसके साथ नीचे बॉर्डर लगवाएं और पिंक कलर का वर्क किया ब्लाउज और नेट की चुन्नी पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
येलो+रेड लहरिया लहंगा डिजाइन
येलो और रेड कलर की लहरिया साड़ी से आप इस तरीके का अंब्रेला कट लहंगा और हाफ स्लीव्स ब्लाउज बनवाएं। उसके साथ कंट्रास्ट में रेड कलर की बनारसी चुन्नी कैरी करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
रेड, पिंक, व्हाइट लहरिया लहंगा
रेड, पिंक और व्हाइट कलर लहरिया पैटर्न में बहुत खूबसूरत लगता है। आप जिग-जैग स्ट्राइप्स वाला कलीदार लहंगा बनवाएं। नीचे चौड़ा सा बॉर्डर लगवाएं और रेड ब्लाउज पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
गुजराती पैटर्न लहरिया लहंगा
रेड एंड व्हाइट लहरिया साड़ी को रीयूज करते हुए आप घेरदार लहंगा बनवाएं। इसके साथ कंट्रास्ट में गुजराती प्रिंट वाली ग्रीन कलर की लेस, ग्रीन कलर की प्रिंटेड चुन्नी और रेड ब्लाउज पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
ग्रीन एंड व्हाइट सोबर लहंगा
300-400 रुपए में आपको जॉर्जेट की इस तरीके का ग्रीन और ब्लू कलर का शेडेड लहरिया साड़ी मिल जाएगी, जिसे रीयूज करते हुए आप इसका घेरदार लहंगा बनवाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
अंब्रेला कट लहंगा
ब्लू और व्हाइट कलर की लहरिया साड़ी से आप इस तरह का अंब्रेला कट वाला लहंगा बनवा सकती हैं। बीच में गोटा पट्टी लेस लगाएं और इसका फुल स्लीव्स ब्लाउज और सेम चुन्नी बनवाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
ट्रेंडी लहरिया लहंगा डिजाइन
ब्लू और ग्रीन शेडेड फैब्रिक में व्हाइट कलर के चौड़े स्ट्राइप्स वाला लहरिया फैब्रिक भी आपको एलिगेंट लुक देगा। इसकी अंब्रेला कट स्कर्ट बनवाएं और कंट्रास्ट में ग्रीन ब्लाउज पहनें।