पैरों के लिए 8 खूबसूरत और जल्दी लगने वाली मेहंदी डिजाइनों की वैरायटी यहां हैं, जिनमें ट्रेडिशनल, मॉडर्न और मिनिमल हर तरह का टच है। ये डिजाइंस हर फंक्शन्स के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
10–15 मिनट में आप बेलनुमा मेहंदी बेल डिजाइन (Floral Vine Design) लगा सकती हैं। पंजे के किनारे से लेकर एड़ी तक बेल चलती है, जिसमें पत्तियां और फूल जुड़ते हैं।
लहंगे या शरारा के साथ आप इस तरह की ट्रेंडी जालीदार स्टाइल मेहंदी डिजाइन चुनें। पंजे से टखने तक हल्की जाली, ऊपर बेल या कली को ऐड करें।
मिनिमल मंडला मेहंदी डिजाइन (Minimal Mandala) आप पैरों में सिर्फ 12–15 मिनट में लगा सकती हैं। पंजे के बीचोंबीच एक गोल मंडला और आसपास हल्की डिजाइन बनाएं।
15–18 मिनट में आप इस तरह की हाफ पैर हैवी मेहंदी डिजाइन (Half Foot Fill Design) लगा सकती हैं। पैर के सिर्फ ऊपरी हिस्से को भरते हुए फूलों और जाल का पैटर्न बनाएं।
ऐड़ी के चारों ओर बेल और मोती जैसी डिजाइन के साथ आप पायल एंकल बेल डॉट्स मेहंदी (Anklet Style Design) को 8–10 मिनट में व्रत या फेस्टिवल के लिए चुन सकती हैं।
अंगूठे से शुरू होकर तिरछी लाइन में फुल-बेल और लीफ का पैटर्न वाली ये डॉट्स स्टाइल मिनिमल मेहंदी कमाल है। इसे लगाना बहुत आसान होता है। वेस्टर्न-इंडियन फ्यूजन के लिए ये बेस्ट है।
शादी, तीज या सगाई जैसे अवसरों के लिए आप पैरों को सुंदर बनाने के लिए ऐसी ट्रेडिशनल लोटस और पत्ते मेहंदी डिजाइन चुनें।
आप 15–20 मिनट खर्च करके ऐसी अरेबिक बेल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। आप इसे आउटर लेयर पर लगाकर बहुत ही खूबसूरत डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।