Hindi

बरसात के मौसम में तन्हाई के आलम में... अकेले ही घूम आएं ये 8 जगह

Hindi

मुन्नार, केरल

अपने चाय बागानों के लिए जाना जाने वाला मुन्नार मानसून के दौरान और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां आप एराविकुलम नेशनल पार्क, अनामुडी चोटी, अट्टुकल झरना जरूर देखने जाएं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

कुर्ग, कर्नाटक

भारत का स्कॉटलैंड कुर्ग कॉफी बागानों, सुंदर घाटियों और झरनों के लिए मशहूर है। मानसून इसकी सुंदरता और शांति को बढ़ा देता है। यहां एबी फॉल्स, राजा की सीट, दुबेरे हाथी शिविर जाएं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

उदयपुर, राजस्थान

झीलों का शहर उदयपुर मानसून के दौरान और भी मनमोहक हो जाता है जब झीलें लबालब भर जाती हैं। यहां आप पिछोला झील, सिटी पैलेस, जग मंदिर, सहेलियों की बाड़ी जरूर जाएं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

ऋषिकेश, उत्तराखंड

मानसून के मौसम में ऋषिकेश भी आप सोलो ट्रिप पर जा सकते हैं। यहां गंगा नदी पर आरती, योगा रिट्रीट, रिवर राफ्टिंग, लक्ष्मण झूला, नीर गढ़ झरना का आनंद लें।

Image credits: Wikipedia
Hindi

शिलांग, मेघालय

शिलांग अपने खूबसूरत झरने के लिए फेमस है। यहां पहाड़ी क्षेत्र में मानसून के दौरान आप खूब एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर एलिफेंट फॉल्स, उमियम झील, शिलांग पीक, वार्ड झील जरूर जाएं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

पश्चिमी घाट में एक फेमस हिल स्टेशन महाबलेश्वर भी मानसून के दौरान हरियाली और धुंध की चादर से ढक जाता है। यहां पर आर्थर सीट, प्रतापगढ़ किला, वेन्ना झील में आप खूब एंजॉय कर सकते हैं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

फूलों की घाटी, उत्तराखंड

यूनेस्को विश्व धरोहर में से एक फूलों की घाटी मानसून के दौरान फूलों से जीवंत हो उठती है। यह प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। 

Image credits: Wikipedia
Hindi

गोवा

गोवा अपने समुद्र तटों और नाइटलाइफ के लिए फेमस है, मानसून के दौरान यहां कम भीड़ होती है और आप अकेले में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां दूधसागर झरना, अगुआड़ा किला जरूर जाएं। 

Image Credits: Wikipedia