सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जाहिर इकबाल का हाथ 7 जन्मों के लिए थाम लिया। दोनों ने मुंबई में शादी की। एक्ट्रेस ने सिंपल साड़ी में ब्राइडल लुक पूरा किया।
एक्ट्रेस ने शादी में व्हाइट साड़ी चुनी तो नाइट पार्टी में वह नई दुल्हनियां के गेटअप में नजर आईं। उन्होंने हैवी वर्क को आर्ड सूट कैरी किया था। जिसमें वह बला सी सुंदर लग रही थीं।
नाइट पार्टी के लिए एक्ट्रेस ने सिल्क फैब्रिक पर हैवी को आर्ड सूट चुना। उन्होंने हैवी जूलरी और ब्राइडल बन संग लुक कंप्लीट किया।
सोनाक्षी सिन्हा ने स्पेशल डे किए फेमस इंडियन डिजाइन अनीता डोंगरे का डिजाइनर को आर्ड सूट कैरी किया। जिसमें जरदोजी और थ्रेड एंब्रॉयडरी का हैवी वर्क किया गया है।
सोनाक्षी सिन्हा के को आर्ड सूट क बैक डिजाइन में सीक्वेन एंब्रॉयडरी की गई है। जो वी नेक पैर्टन पर इसे और खास बना रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने नाइट पार्टी सूट की कीमत लगभग 2,5000 रुपए के आसपास है। एक्ट्रेस ने लाल चूड़ा,सिंदूर,मिनिमल मेकअप और हैवी जूलरी संग लुक कंप्लीट किया।
सोनाक्षी सिन्हा ने वेडिंग डे को खास बनाते हुए मां पूनम सिन्हा की व्हाइट विंटेज साड़ी कैरी की थी। उन्होंने मां के नेकलेस को रिक्रिएट करते हुए वियर किया था।
वहीं रिसेप्शन में पेस्टल कलर से दूर रहते हुए सोनाक्षी ने सुर्ख लाल बनारसी साड़ी कैरी की थी। उन्होंने साड़ी संग ग्रीन चोकर नेकलेस और हैवी इयररिंग्स टीमअप किए थे।