Relationships

स्वरा से लेकर दीपिका कक्कड़ तक,10 सेलेब्स के घर इस साल गूंजी किलकारी

Image credits: Instagram

शोएब और दीपिका कक्कड़

शोएब और दीपिका कक्कड़ के घर साल 2023 में बेटे ने जन्म लिया। उन्होंने अपने बच्चे का नाम रुहान रखा है। दोनों पैरंटहुड को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

Image credits: Instagram

एवलिन शर्मा

ये जवानी है दीवानी' और 'यारियां' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एवलिन शर्मा भी इस साल दूसरे बच्चे की मां बनीं। उनके घर एक बेबी बॉय ने जन्म लिया है।

Image credits: Instagram

राहुल वैद्यकर और दिशा परमार

राहुल और दिशा परमार के घर सितंबर 2023 में लक्ष्मी ने जन्म लिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नव्या रखा है। हालांकि अभी तक दोनों ने अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है।

Image credits: Instagram

रोशेल राव और कीथ सिकेरा

रोशेल राव और कीथ सिकेरा इस साल पैरेंट्स बने हैं। रोशेल राव ने 1 अक्टूब 2023 में बेटी को जन्म दिया।

Image credits: Instagram

वत्सल शेठ और इशिता दत्ता

वत्सल और इशिता बेबी बॉय के माता-पिता बने। दोनों ने अपने बच्चे का नाम वायु रखा है। दोनों आए दिन अपने बच्चे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर डालते रहते हैं।

Image credits: Instagram

स्वरा भास्कर और फहाद

स्वरा भास्कर और फहाद सितंबर 2023 में माता-पिता बनें। उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है। हालांकि उन्होंने अपने बेटी के चेहरे की झलक अभी तक नहीं दिखाई है।

Image credits: Instagram

सना खान

ग्लैमर की दुनिया से दूर सना खान के घर भी जून 2023 में किलकारी गूंजी। सना और उनके पति मुफ्ती अनस सैदय ने बेटे का नाम तारिक जमील रखा है।

Image credits: Instagram

रामचरण और उपासना कोंडिला

साउथ एक्ट्रेस रामचरण के घर लक्ष्मी का जन्म हुआ। उनकी पत्नी ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। जिसका नाम Klin Kaara रखा गया है।

Image credits: Instagram

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी

अंबानी परिवार की लाडली बहू साल 2023 में दोबारा मां बनीं। मई 2023 में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक प्यारी बेटी को जन्म दिए हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वेदा रखा है।

Image credits: Social media

इलियाना डिक्रूज

इलियाना डिक्रूज ने 1 अगस्त 2023 को एक बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने पांच दिन बाद ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने बच्चे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है

Image credits: Instagram