नेहरू की एक दस्तखत और छिन गई सरहद पार की ये 5 ‘स्वर्ग सी जमीन’
Travel Apr 24 2025
Author: Chanchal Thakur Image Credits:Instagram
Hindi
किलर माउंटेन (नंगा पर्वत)
“किलर माउंटेन” के नाम से प्रसिद्ध, यह दुनिया का नौवां सबसे ऊंचा पर्वत है। यह भी कभी भारत के अद्भुत प्राकृतिक चमत्कारों, स्वर्ग और खूबसूरती में गिना जाता था।
Image credits: Instagram
Hindi
हुन्जा घाटी
धरती पर स्वर्ग के नाम से मशहूर ये घाटी बर्फ से ढंकी चोटियों, हरियाली और प्राचीन किलों के लिए जानी जाती है। यहां की संस्कृति भारत और तिब्बत के मिलन की कहानी कहती है।
Image credits: Instagram
Hindi
कोंकॉर्डिया
कराकोरम की पांच विशाल ग्लेशियरों का संगम स्थल। यहां से K2 और अन्य विशाल पर्वतों का जो दृश्य दिखता है। ये पर्वतारोहियों का स्वर्ग हुआ करता था – जिसे भारत अब खो चुका है।
Image credits: Instagram
Hindi
स्कार्दू
दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों का प्रवेश द्वार, जिसमें K2 भी शामिल है। यहां की झीलें और लैंडस्केप इतने खूबसूरत हैं कि हर ट्रैकर का सपना होता है कि वो यहां एक बार आए।
Image credits: Instagram
Hindi
गिलगित
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, साफ-सुथरी झीलें और प्राचीन बौद्ध विरासत से सजा ये इलाका सिल्क रूट का अहम हिस्सा था, जो भारत को मध्य एशिया से जोड़ता था।
Image credits: Instagram
Hindi
आज ये सब हमारे पास नहीं है
एक वक्त था जब ये हसीन वादियां भारत का हिस्सा थीं। अब ये पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हैं। ये सिर्फ जमीन नहीं थीं, बल्कि भारत के इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की पहचान थीं।