F-35 अमेरिका और Sukhoi Su-57 रूस का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है। दोनों में एक सीट है।
एक F-35 की कीमत करीब 1 हजार करोड़ रुपए तक है। वहीं, Su-57 की कीमत करीब 364 करोड़ रुपए है।
F-35 में एक इंजन है। वहीं, Su-57 में दो इंजन है। F-35 में Pratt & Whitney F135-PW-100 और Su-57 में Saturn AL-41F1 इंजन लगे हैं।
Su-57 रफ्तार के मामले में F-35 से आगे है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2,121 Km/h है। वहीं, F-35 अधिक से अधिक 1,932 Km/h की गति से उड़ सकता है।
Su-57 का रेंज F-35 से अधिक है। Su-57 का रेंज 3,519km और F-35 का रेंज 2,778km है।
F-35 अधिकतम 65,000 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। वहीं, Su-57 विमान 66,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है।
तेजी से ऊंचाई हासिल करने में Su-57 F-35 को मात देता है। F-35 प्रति मिनट 40 हजार फीट और Su-57 64 हजार फीट ऊंचाई तक जाता है।
F-35 को 168 मीटर लंबे रनवे से उड़ाया जा सकता है। वहीं, Su-57 को उड़ान भरने के लिए कम से कम 300 मीटर लंबे रनवे की जरूरत होती है।
F-35 को 213 मीटर लंबे रनवे पर उतारा जा सकता है। वहीं, Su-57 को लैंडिंग के लिए 330 मीटर लंबा रनवे चाहिए।
Su-57 दो इंजन के चलते हथियार लेकर उड़ने में F-35 से आगे है। Su-57 10 हजार किलो और F-35 8160 किलो गोला-बारूद ले जा सकता है।
F-35 15.7 मीटर लंबा है। Su-57 की लंबाई 20.1 मीटर है। F-35 की ऊंचाई 4.48 मीटर और Su-57 की हाइट 5.45 मीटर है। F-35 के पंखों का फैलाव 10.7 मीटर और Su-57 का विंग स्पैन 14.8 मीटर है।
F-35 मल्टीरोल फाइटर जेट है। इसे मुख्य रूप से दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के लिए डिजाइन किया गया है। विमान का स्टील्थ फीचर अच्छा है। दुश्मन के रडार इसे देख नहीं पाते।
Su-57 को हवा में लड़ाकू विमानों से होने वाली लड़ाई के लिए ज्यादा उपयोगी बनाया गया है। यह F-35 से ज्यादा तेज और फुर्तीला है। स्टील्थ क्षमता व तकनीक के मामले में F-35 बेहतर है।