Hindi

देश की सबसे युवा CM बनेंगी आतिशी, जानिए फैमिली में कौन-कौन?

Hindi

आतिशी कौन हैं?

आतिशी एक भारतीय नेता, AAP की वरिष्ठ सदस्य हैं, जिन्हें दिल्ली की राजनीति में उनकी अहम भूमिका के लिए जाना जाता है। अरविंद केजरीवाल के बाद वो दिल्ली की सीएम बनेंगी।

Image credits: Getty
Hindi

आतिशी अबतक की देश की सबसे युवा सीएम

आतिशी अबतक की देश की सबसे कम उम्र की सीएम बनेंगी। उनकी उम्र 43 साल है। 2 नंबर पर अरुणाचल प्रदेश CM पेमा खुंडू उम्र- 45 और फिर 3 नंबर पर मेघालय CM संगमा हैं जिनकी उम्र- 46 वर्ष है।

Image credits: Getty
Hindi

आतिशी का शानदार एजुकेशन क्वालिफिकेशन

आतिशी ने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, जहां से उन्होंने शेवनिंग स्कॉलरशिप पर मास्टर्स की डिग्री ली। ऑक्सफोर्ड से उनके पास डबल एमए की डिग्री है।

Image credits: Getty
Hindi

आतिशी की फैमिली में कौन-कौन हैं?

आतिशी की फैमिली में उनके माता-पिता, बहन और उनके पति हैं। उनके पिता का नाम विजय कुमार सिंह है, जो डीयू में प्रोफेसर हैं और उनकी मां का नाम तृप्ता वाही है, वो भी एक शिक्षाविद् हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

आतिशी के पति प्रवीण सिंह कौन हैं, कितने पढ़े-लिखे?

आतिशी मार्लेना के पति प्रवीण सिंह काफी सुलझे हुए व्यक्ति हैं। प्रवीण सिंह ने IIT दिल्ली और फिर IIM अहमदाबाद से पढ़ाई की है। वे लाइम लाइट से दूर लो-प्रोफाइल में रहना पसंद करते हैं।

Image credits: social media
Hindi

आतिशी के पति प्रवीण सिंह क्या करते हैं?

आतिशी के पति प्रवीण सिंह ने कॉर्पोरेट की मोटी सैलरी वाली नौकरियों को छोड़ गांवों में काम करने का रास्ता चुना। उनकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी तब दोनों का उद्देश्य ग्राम स्वराज था।

Image credits: Getty
Hindi

आतिशी का प्रेम से शादी तक का सफर

प्रवीण-आतिशी के बीच की केमिस्ट्री एक जैसे विचारधारा के साथ बनी लेकिन यह काम तक सीमित नहीं रही। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया फिर शादी की। इनके बच्चों के बारे में जानकारी नहीं है।

Image credits: Getty
Hindi

आतिशी के भाई

आतिशी आप नेता मनीष सिसोदिया को अपना बड़ा भाई मानती हैं। रक्षा बंधन के दिन वह उन्हें राखी भी बांधती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

आतिशी के राजनीति गुरु कौन?

आतिशी अरविंद केजरीवाल को अपना राजनीतिक गुरु मानती हैं। दिल्ली की अगली CM चुने जाने के बाद उन्होंने केजरीवाल का धन्यवाद किया। अपने राजनीतिक जीवन में उनके योगदानों के बारे में बताया।

Image Credits: Getty