National

तेज हुई आर्थिक तरक्की

वाजपेयी सरकार ने भारत की आर्थिक तरक्की तेज की थी। उन्होंने कारोबार आसान करने के लिए कई सुधार किए। इसके साथ ही नीजिकरण को बढ़ावा दिया।

Image credits: Twitter- BJP

इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास

वाजपेयी के नेतृत्व में इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना जैसी सड़क कनेक्टिविटी की कई योजनाएं चलाई गईं।

Image credits: Twitter- Shakti Pratap Singh Rathore

सर्व शिक्षा अभियान

वाजपेयी सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान चलाया। संविधान के 86वें संशोधन द्वारा 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया गया।

Image credits: Twitter-Arjun Singh

नई दूरसंचार नीति 1999

1999 में वाजपेयी सरकार नई दूरसंचार नीति लाई। इससे नागरिकों के लिए किफायती दूरसंचार उपलब्ध कराना संभव हुआ। सुदूर, पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क का विस्तार हुआ।

Image credits: Twitter- Gayathri Raguramm

पोखरण परमाणु परीक्षण

वाजपेयी की सरकार में भारत ने पोखरण में दूसरा परमाणु परीक्षण किया। भारत को परमाणु बम की क्षमता वाला देश होने का दर्जा मिला।

Image credits: Twitter- Gaorav chaturvedi

मिशन 'चंद्रयान-I' की घोषणा

15 अगस्त 2003 को अटल बिहारी वाजपेयी ने लाल किला से मिशन 'चंद्रयान-I' की घोषणा की। इसके बाद इसरो ने राष्ट्रीय चंद्र मिशन टास्क फोर्स की स्थापना की।

Image credits: Twitter- Ajit Datta

भारत और पाकिस्तान लाहौर घोषणा

1998 में भारत और पाकिस्तान ने परमाणु परीक्षण किए। इससे माहौल नाजुक हो गया था। दोनों देशों ने 1999 में लाहौर घोषणा पर साइन किए।

Image credits: Twitter- Shekhar Dixit

कारगिल की लड़ाई

पाकिस्तानी सैनिकों ने घुसपैठ कर कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था। वाजपेयी ने मजबूती से काम किया और जंग शुरू की। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानियों को खदेड़ा।

Image credits: Twitter - BJP