Hindi

10 साल CM रहकर अरविंद केजरीवाल ने कितना बैंक बैलेंस बनाया?

Hindi

क्या सचमुच इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल

करीब 4 महीने तक जेल में रहने के बाद बाहर आते ही दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सरगर्मी बढ़ा दी है। उन्होंने अपने इस्तीफा का ऐलान कर दिया है।

Image credits: Instagram
Hindi

अरविंद केजरीवाल की पढ़ाई और नौकरी

IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले अरविंद केजरीवाल भारतीय राजस्‍व सेवा में अधिकारी थे। 2012 में राजनीति में उतरे और 'आम आदमी पार्टी' बनाई।

Image credits: Instagram
Hindi

अरविंद केजरीवाल जेल क्यों गए

अभी अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM हैं। करीब 100 करोड़ रु के शराब घोटाले में CBI-ED ने उन्हें गिरफ्तार किया था, वो 4 महीने से तिहाड़ जेल में थे

Image credits: X Twitter
Hindi

अरविंद केजरीवाल कितनी सैलरी पाते हैं

दिल्ली CM के तौर पर अरविंद केजरीवाल मंथली 4 लाख रुपए पाते हैं।इसके अलावा सरकारी बंगला, गाड़ी और ड्राइवर जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। इनमें सिक्योरिटी, ट्रैवल और अन्य भत्ते शामिल हैं

Image credits: Instagram
Hindi

क्या सीएम पद छोड़ने के बाद केजरीवाल को मिलेगी सैलरी

अगर अरविंद केजरीवाल अपना मुख्यमंत्री पद छो़ड़ते हैं तो उन्हें विधायक की सैलरी और उन्हें मिलने वाले भत्ते ही दिए जाएंगे।

Image credits: X Twitter
Hindi

अरविंद केजरीवाल के पास कितनी प्रॉपर्टी

2020 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने जो एफिडेविट दिया, उसके मुताबिक, उनकी कुल प्रॉपर्टी करीब 3.44 करोड़ रुपए है, जो 2015 में 2.1 करोड़ रुपए थी।

Image credits: Facebook
Hindi

अरविंद केजरीवाल का घर कितने का है

केजरीवाल के पास न तो कार है और ना ही उनके नाम कोई घर है। उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल के नाम पर गुरुग्राम में 1 करोड़ से ज्यादा कीमत का बंगला है, जिसे 2010 में 60 लाख में खरीदा था।

Image credits: Facebook
Hindi

अरविंद केजरीवाल का बैंक बैलेंस

चुनावी एफिडेविट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के खाते में सिर्फ 12,000 रु और पत्नी सुनीता के खाते में सिर्फ 9,000 रु ही हैं। उनकी फैमिली में कुल 6 खातों में 33 लाख से ज्यादा जमा हैं।

Image credits: X Twitter
Hindi

अरविंद केजरीवाल पर कितना कर्ज है

चुनावी एफिडेविट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल पर कोई कर्ज नहीं है। उनकी फैमील में करीब 32 लाख की कीमत का सोना है। पत्नी सुनीता के नाम 15 लाख रुपए का म्‍यूचुअल फंड है।

Image Credits: X Twitter