National

ओवैसी को दिन में तारे दिखा रहीं BJP की माधवी, जानें कितनी है संपत्ति

Image credits: X- Madhavi Latha

असदुद्दीन ओवैसी को कड़ी टक्कर दे रही हैं माधवी लता

हैदराबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने नामांकन दाखिल किया है। वह असदुद्दीन ओवैसी को कड़ी टक्कर दे रही हैं। कुछ लोग तो कह रहे हैं वह ओवैसी को दिन में तारे दिखा रहीं हैं।

Image credits: X- Madhavi Latha

माधवी लता ने बताई अपनी संपत्ति

माधवी लता ने चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने पति विश्वनाथ कोम्पेला और तीन आश्रितों की संपत्ति भी बताया है।

Image credits: X- Madhavi Latha

2022-23 में 3.76 लाख रुपए हुई माधवी लता की आमदनी

माधवी लता को वित्त वर्ष 2022-23 में 3.76 लाख रुपए आमदनी हुई। वहीं, उनके पति विश्वनाथ को पिछले साल 2.82 करोड़ रुपए आमदनी हुई।

Image credits: X- Madhavi Latha

माधवी लता के खिलाफ दर्ज है एक केस

माधवी लता के खिलाफ हैदराबाद के बेगम बाजार पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज किया गया है। उनपर मस्जिद की ओर काल्पनिक बाण चलाने का आरोप लगा है।

Image credits: X- Madhavi Latha

माधवी लता के पास है 20 हजार नकद

माधवी लता ने बताया है कि उनके पास 20 हजार रुपए नकद हैं। उनके पति के पास भी 20 हजार रुपए नकद हैं। माधवी और उनके पति दोनों के नाम पर कार नहीं है।

Image credits: X- Madhavi Latha

माधवी लता के पास हैं 85.76 करोड़ के शेयर

माधवी के बैंक खातों में 8.34 लाख रुपए हैं। उनके पति के बैंक खातों में 33.33 लाख रुपए हैं। माधवी के पास 25.20 करोड़ रुपए के शेयर हैं। माधवी के पति के पास 85.76 करोड़ के शेयर हैं।

Image credits: X- Madhavi Latha

माधवी लता के पास हैं 3.78 करोड़ के गहने

माधवी लता के पास 3.78 करोड़ रुपए के गहने हैं। वहीं, उनके पति के पास 72.23 लाख के गहने हैं।

Image credits: X- Madhavi Latha

माधवी लता के पास है 31.31 करोड़ की चल संपत्ति

माधवी के पास 31.31 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। उनके पति के पास 88.31 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। उनके तीन आश्रितों के नाम पर 18.25, 19.40 और 8.19 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।

Image credits: X- Madhavi Latha

माधवी लता पर है 90 लाख रुपए कर्ज

माधवी लता के पास 6.32 करोड़ रुपए और उनके पति के पास 49.59 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्ति है। माधवी पर 90 लाख और उनके पति पर 26.13 करोड़ रुपए कर्ज है।

Image credits: X- Madhavi Latha

राजनीति में एमए हैं माधवी लता

माधवी लता ने राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की है। उन्होंने यह डिग्री 1997 में उस्मानिया विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ विमेन, कोटि, हैदराबाद से ली थी।

Image credits: X- Madhavi Latha