National

परमाणु बम में पाकिस्तान से आगे निकला भारत, जानें किसके पास कितने

Image credits: Twitter

परमाणु बमों की संख्या में पाकिस्तान से आगे निकला भारत

भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही परमाणु संपन्न देश हैं। लेकिन अब परमाणु बमों की संख्या के मामले में भारत ने पड़ोसी मुल्क को पीछे छोड़ दिया है।

Image credits: freepik

जानें दोनों के पास कितने परमाणु बम

दुनियाभर के परमाणु बमों पर नजर रखने वाली संस्‍था सिप्री के मुताबिक, भारत के पास 172 परमाणु बम हैं, जबकि पाकिस्तान के पास ये आंकड़ा करीब 170 है।

Image credits: Getty

क्यों बढ़ी भारत के परमाणु बमों की संख्या

सिप्री की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पिछले एक साल में 8 नए परमाणु बम बनाए हैं, जबकि पाकिस्‍तान ने इस दौरान कोई नया परमाणु बम नहीं बनाया है।

Image credits: freepik

दुनिया में कुल देशों के पास 9 परमाणु हथियार

सिप्री की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सभी 9 परमाणु संपन्न देशों ने अपने हथियारों को तेजी से विकसित किया है। इन देशों ने नए परमाणु हथियारों की तैनाती भी की है।

Image credits: freepik

जानें चीन के पास कितने परमाणु बम?

भारत के सबसे बड़े दुश्‍मन चीन के पास परमाणु बमों की संख्‍या एक साल में 410 से बढ़कर 500 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही चीन दुनिया का तीसरा सबसे परमाणु बमों वाला देश बन गया है।

Image credits: freepik

दुनिया में इन 9 देशों के पास ही परमाणु बम

बता दें कि फिलहाल दुनिया के 9 देशों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्‍तान, नार्थ कोरिया और इजरायल के पास परमाणु हथियार हैं।

Image credits: adobe stock

जानें दुनिया में कुल कितने परमाणु बम?

2024 में पूरी दुनिया में कुल परमाणु बमों की संख्‍या 12,121 तक पहुंच गई है। इनमें 9585 परमाणु बम फिलहाल सैन्‍य जखीरे में रखे गए हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके।

Image credits: adobe stock

दुनिया के 90% परमाणु हथियार सिर्फ इन 2 देशों के पास

दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार 5580 रूस के पास हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जिसके पास 5044 परमाणु हथियार हैं। ये पूरी दुनिया का 90% है।

Image credits: Twitter

चीन-फ्रांस के पास भी परमाणु बमों का जखीरा

तीसरे नंबर पर 500 परमाणु बम के साथ चीन है। वहीं चौथे नंबर पर फ्रांस है, जिसके पास 290 परमाणु हथियार हैं।

Image credits: Twitter

ब्रिटेन और भारत के पास भी परमाणु बमों की कमी नहीं

पांचवे नंबर पर ब्रिटेन है, जिसके पास 225 परमाणु बम हैं। वहीं छठे नंबर पर 172 परमाणु बमों के साथ भारत का नंबर है।

Image credits: Twitter

पाकिस्तान परमाणु बमों में भारत के थोड़ा ही पीछे

सातवें नंबर पर 170 परमाणु बम के साथ पाकिस्तान है। आठवें नंबर पर 90 परमाणु हथियारों के साथ इजराइल और दसवें पर 50 के साथ नॉर्थ कोरिया है।

Image credits: Getty/freepik