National

परमाणु क्षमता में पाक से काफी आगे भारत, जानें कितने तरह के हैं हथियार

Image credits: X-Rukmani Varma

भारत के पास हैं 172 न्यूक्लियर वेपन

SIPRI (Stockholm International Peace Research Institute) के अनुसार परमाणु क्षमता में भारत पाकिस्तान से काफी आगे है। भारत के पास 172 न्यूक्लियर वेपन हैं।

Image credits: DRDO

भारत के पास है Nuclear Triad की क्षमता

भारत के पास Nuclear Triad की क्षमता है। इसका मतलब है कि भारत हवा, पानी और जमीन, तीनों जगह से परमाणु हथियार दाग सकता है। पाकिस्तान के पास वर्तमान में ऐसी क्षमता नहीं है।

Image credits: X-DRDO

परमाणु हथियारों को आधुनिक बना रहा भारत

बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार भारत अपने परमाणु हथियारों को आधुनिक बना रहा है। भारत के पास परमाणु हथियार दागने के 9 सिस्टम हैं।

Image credits: DRDO

भारत के पास हैं परमाणु हमला करने वाले 9 सिस्टम

परमाणु हमला करने के लिए भारत के पास तीन तरह के विमान, चार तरह के जमीन से लॉन्च किए जाने वाले बैलिस्टिक मिसाइल और दो तरह के समुद्र से लॉन्च किए जाने वाले बैलिस्टिक मिसाइल हैं।

Image credits: Twitter

परमाणु बम दाग सकता है राफेल

हवा से न्यूक्लियर अटैक करना हो तो भारत के पास तीन तरह के विमान हैं। ये राफेल, मिराज 2000 और जगुआर हैं। इनका रेंज 1600 किलोमीटर से 2 हजार किलोमीटर तक है।

Image credits: Getty

48 से अधिक हैं विमान से दागे जाने वाले परमाणु बम

भारत के पास विमान से दागे जाने वाले परमाणु बमों की संख्या 48 से अधिक है। वहीं, जमीन से दागे जाने वाले न्यूक्लियर मिसाइल 70 से अधिक और पानी से लॉन्च होने वाले मिसाइल 16 से अधिक है।

Image credits: Twitter

12 किलोटन का परमाणु हथियार ले जाता है पृथ्वी-टू मिसाइल

भारत का पृथ्वी-टू मिसाइल 12 किलोटन का परमाणु हथियार ले जाता है। इसका रेंज 350 किलोमीटर है।

Image credits: X-Dr N.K.Bhartiya

40 किलोटन का न्यूक्लियर वारहेड ले जाता है अग्नि मिसाइल

अग्नि वन मिसाइल का रेंज 700km है। यह 40 किलोटन का न्यूक्लियर वारहेड ले जाता है। अग्नि-टू का रेंज 2000km से अधिक है। यह भी 40 किलोटन का न्यूक्लियर वारहेड ले जाता है।

Image credits: Twitter

5200km से अधिक है अग्नि 5 का रेंज

अग्नि-तीन का रेंज 3200km, अग्नि-चार का रेंज 3500km और अग्नि 5 का रेंज 5200km से अधिक है। तीनों मिसाइल अपने साथ 40 किलोटन का न्यूक्लियर वारहेड ले जाते हैं।

Image credits: Social media

3500km है K-4 का रेंज

समुद्र से परमाणु हमला करने के लिए भारत के पास तीन तरह के मिसाइल हैं। इनके नाम धनुष, K-15 (सागरिका) और K-4 हैं। धनुष का रेंज 400km,K-15 का रेंज 700km और K-4 का रेंज 3500km है।

Image credits: X-Yash Singh Tomar