National

वायनाड उपचुनाव से चुनावी पारी होगी शुरू

प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है। वायनाड सीट से सांसद राहुल गांधी ने यहां से इस्तीफा दे दिया है।

Image credits: Our own

राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट

राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़े थे। रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे। वायनाड सीट छोड़ेंगे।

Image credits: Our own

दो दशक से राजनीति में सक्रिय

चुनावी राजनीति में एंट्री करने वाली प्रियंका गांधी 2004 से ही राजनीति में सक्रिय हैं।

Image credits: Our own

मां-भाई के प्रचार की संभालती रहीं कमान

प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रचार का कमान संभालती रहीं हैं।

Image credits: Our own

कांग्रेस की रहीं स्टार कैंपेनर

लोकसभा व विधानसभा चुनावों में वह कांग्रेस की स्टार कैंपेनर रहती हैं। प्रियंका सीडब्ल्यूसी की भी सदस्य हैं।

Image credits: Our own

2019 में पूर्वी यूपी प्रभारी, फिर पूरी यूपी की प्रभारी

2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी पूर्वी यूपी की कांग्रेस प्रभारी थीं। 2020 में उनको यूपी का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया। वह विधानसभा चुनाव तक यूपी की प्रभारी रहीं।

Image credits: Our own

राबर्ट वाड्रा से हुई शादी

राजीव गांधी व सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 में हुआ था। रॉबर्ट वाड्रा से उनकी शादी 1997 में हुई थी। प्रियंका गांधी के दो बच्चे हैं। एक बेटा और बेटी।

Image credits: Our own

दादी की हत्या के बाद स्कूल की पढ़ाई बंद, घर पर पढ़ाई

दादी इंदिरा गांधी की हत्या के पहले तक प्रियंका की स्कूली शिक्षा देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में हुई। बाद में भाई-बहन की शिक्षा घर पर हुई।

Image credits: Our own

साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन

प्रियंका गांधी ने दिल्ली की जीसस एंड मैरी कॉलेज से साइकोलॉजी से स्नात किया।

Image credits: Our own

बुद्धिस्ट स्टडीज में पीजी

2010 में प्रियंका गांधी ने बुद्धिस्ट स्टडीज से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।

Image credits: Our own