मिलिए लालू यादव की सबसे छोटी बेटी से, विरोधी के लिए तीखी है इनकी जुबान
National Apr 06 2024
Author: Vivek Kumar Image Credits:Twitter
Hindi
सारण से चुनाव लड़ रहीं हैं रोहिणी आचार्य
बिहार के सारण लोकसभा सीट से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रहीं हैं। इस सीट से कभी लालू खुद मैदान में उतरते थे।
Image credits: X-Rohini Acharya
Hindi
सिंगापुर में रह रहीं थी रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य विरोधियों के लिए अपनी बेहद तीखी जुबान के लिए जानी जाती हैं। चुनाव मैदान में उतरने से पहले वह सिंगापुर में रह रहीं थी।
Image credits: Twitter
Hindi
विरोधियों को निशाना बनाने में आगे हैं रोहिणी
सिंगापुर में रहते हुए भी रोहिणी भारत की राजनीति, खासकर बिहार के राजनीतिक मामलों पर नजर रखती थीं। वह सोशल मीडिया पर विरोधियों को निशाना बनाने से नहीं चूकती थी।
Image credits: X-Guriya Yadav
Hindi
सारण में जनसंपर्क कर रहीं हैं रोहिणी
लोकसभा चुनाव लड़ने के चलते इन दिनों रोहिणी खुब चर्चा में हैं। वह सारण में घर-घर जाकर लोगों से मिल रहीं हैं। लोगों का प्यार भी उन्हें मिल रहा है।
Image credits: X-Guriya Yadav
Hindi
रोहिणी के खिलाफ की गई है शिकायत
सारण में चुनाव प्रचार के दौरान रोहिणी के काफिले में इतनी कारें होती हैं कि लोग गिनते रह जाते हैं। रोहिणी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की गई है।
Image credits: X-Guriya Yadav
Hindi
राजीव प्रताप रूडी से है रोहिणी का मुकाबला
आरोप लगाया गया है कि रोहिणी अपनी मां राबड़ी देवी को मिली सुरक्षा का इस्तेमाल खुद के लिए किया है। सारण के चुनावी मैदान में रोहिणी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी से है।
Image credits: Twitter
Hindi
रोहिणी ने लालू को दी थी किडनी
रोहिणी लालू यादव की दूसरी बेटी हैं जो लोकसभा चुनाव लड़ रहीं हैं। लालू की बेटी मीसा भारत पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं। रोहिणी ने लालू को किडनी दी थी।