Hindi

कौन हैं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी, जानें क्यों अचानक आईं चर्चा में

Hindi

नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहीं बांसुरी स्वराज

बीजेपी की सीनियर लीडर रहीं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली से उतारा है।

Image credits: Social media
Hindi

पेशे से वकील हैं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी

बांसुरी स्वराज बीजेपी की प्रवक्ता होने के साथ ही पेशे से वकील हैं। आखिर क्यों अचानक बांसुरी स्वराज चर्चा में हैं।

Image credits: Social media
Hindi

अचानक क्यों सुर्खियों में आईं बांसुरी स्वराज

दिल्ली शराब नीति केस में आप नेता संजय सिंह को 2 अप्रैल को जमानत मिल गई। संजय सिंह से जुड़े मामले के दस्तावेजों पर ED के वकीलों के नाम में बांसुरी स्वराज का भी नाम शामिल है।

Image credits: Social media
Hindi

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बांसुरी के नाम पर उठाए सवाल

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इस पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर वकीलों के नामों की एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार और वकील बांसुरी का नाम भी है।

Image credits: Social media
Hindi

ED के वकील जोहेब हसन ने दी सफाई

हालांकि, इस पर ED के वकील जोहेब हसन ने सफाई देते हुए कहा-बांसुरी का नाम गलती से वकीलों की लिस्ट में लिखा है। कोर्ट ने इस भूल को सुधार कर आदेश दोबारा अपलोड करने की बात कही है।

Image credits: Social media
Hindi

सुषमा स्वराज की इकलौती संतान हैं बांसुरी

बांसुरी स्वराज का जन्म 3 जनवरी 1984 को सुषमा स्वराज और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल रहे स्वराज कौशल के घर हुआ। वे सुषमा स्वराज की इकलौती संतान हैं।

Image credits: Social media
Hindi

बांसुरी स्वराज ने लंदन से की कानून की पढ़ाई

बांसुरी स्वराज ने वारविक यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में BA (ऑनर्स) के बाद लंदन के मशहूर बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की है।

Image credits: Social media
Hindi

16 साल से वकालत कर रहीं बांसुरी स्वराज

बांसुरी जानी-मानी वकील हैं। 2007 से वो बार काउंसिल ऑफ दिल्ली से जुड़ी हैं। उन्हें वकालत के पेशे में 16 साल हो चुके हैं।

Image Credits: Social media