National

राहुल गांधी से हेमा मालिनी तक, इन बड़े चेहरों के भाग्य का हो रहा फैसला

Image credits: X- Rahul Gandhi

कई बड़े नेताओं के राजनीतिक भाग्य का हो रहा फैसला

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। राहुल गांधी, शशि थरूर, हेमा मालिनी, अरुण गोविल और राजीव चंद्रशेखर जैसे कई बड़े नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला हो रहा है।

Image credits: X- Hema Malini

राहुल गांधी, वायनाड

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला CPI की एनी राजा और बीजेपी प्रत्याशी के सुरेंद्रन से है।

Image credits: X-Rahul Gandhi

राजीव चंद्रशेखर, तिरुवनंतपुरम

केरल के तिरुवनंतपुरम सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस नेता शशि थरूर और सीपीआई के पन्नयन रवींद्रन के बीच मुकाबला है।

Image credits: X-Rajeev Chandrasekhar

हेमा मालिनी, मथुरा

हेमा मालिनी यूपी के मथुरा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वह 2014 से यहां से सांसद हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के मुकेश धनगर से है।

Image credits: X- Hema Malini

अरुण गोविल, मेरठ

टीवी शो रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल उत्तर प्रदेश के मेरठ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सामना बसपा के देवव्रत कुमार त्यागी और सपा की सुनीता वर्मा से है।

Image credits: X- Arun Govil

ओम बिरला, कोटा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राजस्थान के कोटा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल से है।

Image credits: X-Om Birla

केसी वेणुगोपाल, अलाप्पुझा

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल केरल के अलाप्पुझा सीट से चुनाव लड़े। यह सीट 2019 में केरल में कांग्रेस द्वारा हारी गई एकमात्र सीट थी।

Image credits: X-Mohammed Azharuddin

गजेंद्र सिंह शेखावत, जोधपुर

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर सीट से मैदान में हैं। उनकी टक्कर कांग्रेस के करण सिंह उचियारदा से हुई है।

Image credits: X- Gajendra Singh Shekhawat

तेजस्वी सूर्या, बेंगलुरू दक्षिण

बेंगलुरू दक्षिण से मौजूदा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का मुकाबला कांग्रेस की सौम्या रेड्डी से है।

Image credits: X- Tejasvi Surya

सुकांत मजूमदार, बालुरघाट

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार फिर से चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के बिप्लब मित्रा से है।

Image credits: X-Sukanta Majumdar

भूपेश बघेल, राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के संतोष पांडे से उनका मुकाबला है।

Image credits: X- Bhupesh Baghel