Hindi

जानें क्या है मेरी माटी मेरा देश अभियान, जवानों से क्या है इसका नाता

पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में कहा है कि देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के सम्मान में 'मेरी माटी मेरा देश' नाम का अभियान शुरू किया जाएगा।

Hindi

स्वतंत्रता दिवस से पहले शुरू होगा अभियान

देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का सम्मान करने के लिए स्वतंत्रता दिवस से पहले यह अभियान शुरू किया जाएगा।

Image credits: Narendra Modi
Hindi

दिल्ली में स्थापित होगी अमृत वाटिका

दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास एक 'अमृत वाटिका' स्थापित की जाएगी। देश भर से 7,500 कलशों में मिट्टी और पौधे लाए जाएंगे।

Image credits: Narendra Modi
Hindi

अमृत वाटिका में जवानों को कर पाएंगे याद

अमृत वाटिका 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का भव्य प्रतीक बनेगी। यहां लोग उन जवानों को याद कर पाएंगे, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिए।

Image credits: Twitter Narendra Modi
Hindi

देशभर में निकाली जाएगी अमृत कलश यात्रा

देशभर में 'अमृत कलश यात्रा' निकाली जाएगी। यह यात्रा 7500 कलशों में मिट्टी लेकर दिल्ली पहुंचेगी।

Image credits: Twitter Narendra Modi
Hindi

देश लेगा पांच संकल्प पूरा करने का शपथ

मेरी माटी मेरा देश अभियान में भाग लेते हुए देश अमृत काल के अगले 25 वर्षों तक 'पांच संकल्प' को पूरा करने की शपथ लेगा।

Image credits: Twitter Narendra Modi
Hindi

ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे शिलालेख

मेरी माटी मेरा देश अभियान के दौरान देश की लाखों ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख भी लगाए जाएंगे। इनपर जवानों के नाम होंगे।

Image credits: Twitter Narendra Modi
Hindi

अपलोड कर सकते हैं सेल्फी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से शपथ लेते समय और देश की पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर सेल्फी yuva.gov.in पर अपलोड करने का आग्रह किया है।

Image credits: Twitter Narendra Modi
Hindi

देशभर में होगा वृक्षारोपन

अभियान के दौरान देशभर में वृक्षारोपन भी होगा। पिछले साल पीएम मोदी की पहल पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था।

Image credits: Twitter National Security Guard
Hindi

अभियान से एकजुट होगा देश

मेरी माटी मेरा देश अभियान का मकसद देश को एकजुट करना है। इसके साथ ही उन वीर जवानों को याद करना है जिन्होंने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया।

Image credits: Twitter Aaditya
Hindi

सफल रहा था हर घर तिरंगा अभियान

पिछले साल पीएम द्वारा शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान बेहद सफल रहा था। करोड़ों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था। मांग इतनी बढ़ गई थी कि तिरंगे झंडे की कमी हो गई थी।

Image Credits: Twitter ADG PI - INDIAN ARMY